25 मिनट में ही शो हाउसफुल! 'कुछ कुछ होता है' थिएटर्स में फिर से रिलीज, 25 रुपये में खरीदें टिकट्स
Updated on
12-10-2023 03:21 PM
भला कौन ही होगा वो जिसने करण जौहर की डेब्यू फिल्म 'कुछ कुछ होता है' नहीं देखी होगी। बल्कि कई लोग तो ऐसे भी होंगे जिन्होंने कई बार इस मूवी का लुत्फ उठाया होगा। इस साल 'कुछ कुछ होता है' फिल्म की 25वीं सालगिरह है। मतलब कि फिल्म को बने और करण जौहर के डेब्यू को 25 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने इसकी री-रिलीज का फैसला लिया है।
धर्मा प्रोडक्शन ने 'कुछ कुछ होता है' की री-रिलीज व स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर ऐलान किया। मेकर्स ने बताया कि 15 अक्टूबर 2023 को शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी को एक बार फिर थिएटर्स में एन्जॉय करने का मौका मिल रहा है।
'कुछ कुछ होता है' री-रिलीज
हैरानी की बात ये है कि चंद ही मिनटों में सभी टिकटें बिक गईं। इसी के साथ 'कुछ कुछ होता है' का शो हाउसफुल हो गया। इसकी दूसरी वजह ये भी है कि करण जौहर ने इस फिल्म के टिकट दाम बहुत ही सस्ते रखे थे।
'कुछ कुछ होता है' की टिकट 25 रुपये में
जी हां, जितने में आप पॉपकॉर्न नहीं खरीद पाएंगे उतने में मेकर्स ने 'कुछ कुछ होता है' की टिकट का प्राइज रखा है। 25 साल पूरे होने के मौके पर इसकी टिकट के रेट 25 रुपये रखे हैं। आइए बताते हैं कब और कहां होगी 'कुछ कुछ होता है' की री-रिलीज।
चुटकियों में बिक गए टिकट
15 अक्टूबर 2023 को पीवीआर आइकॉन वर्सोवा, मुंबई में शाम 7:00 बजे और शाम 7:15 बजे के शो में 'कुछ कुछ होता है' दिखाई जाएगी। इन दोनों शो के टिकट 25 मिनट से भी कम समय के अंदर बिक गए।
कहां पर है 'कुछ कुछ होता है' का शो
मालूम हो, पीवीआर आइकॉन वर्सोवा, मुंबई में शाम 7:00 बजे और शाम 7:15 बजे के शो कुछ कुछ होता है के टिकट 25 मिनट से भी कम समय में बिक गए।
क्यों धड़ाधड़ बिक गई टिकट
'बॉलीवुड हंगामा' से बातचीत में एग्जीबिशन के सूत्रों ने बताया कि कम दाम में टिकट होने की वजह से चुटकियों में बिक गए। फिर शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल को साथ देखने के लिए भला कौन बेकरार नहीं होगा। इतने कम पैसे में थिएटर्स में अगर ऐसी शानदार फिल्म देखने को मौका मिलेगा तो को भी भी नहीं छोड़ेगा।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…