श्रद्धा आर्या ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, हॉस्पिटल से वीडियो शेयर कर दिखाई अपने जिगर के टुकड़ों की पहली झलक
Updated on
03-12-2024 05:19 PM
श्रद्धा आर्या मां बन गई हैं। उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। श्रद्धा की फैमिली पूरी नजर आ रही है क्योंकि इन जुड़वां बच्चों में एक बेटा है और एक बेटी। 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से पहली झलक शेयर की है।
श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर मां बनने की खुशखबरी अपने फैन्स को दी है। उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों की पहली झलक हॉस्पिटल से शेयर की है और कहा है कि उनकी फैमिली कम्प्लीट हो गई।
श्रद्धा ने वीडियो पर ये तारीख भी मार्क की है
बता दें कि श्रद्धा ने 29 नवंबर को बच्चों को जन्म दिया है। श्रद्धा ने वीडियो पर ये तारीख भी मार्क की है। इस वीडियो में ब्लू और पिंक कलर के की सारे बलून्स दिख रहे हैं। श्रद्धा अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए बैठी दिख रही हैं। बेटी पिंक कलर के कपड़े में लिपटी है जबकि बेटा ब्लू कपड़े में लिपटा दिख रहा है।
एक्ट्रेस ने कहा- हमारा दिल डबल फुल है
श्रद्धा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'दो नन्ही खुशियों ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है। हमारा दिल डबल फुल है।' हैशटैग्स में उन्होंने #TwinBlessings #ABoyandAGirl #BestOfBothTheWorlds जैसे शब्द लिखे हैं।
इंडस्ट्री और फैन्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री और फैन्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं। रिद्धिमा पंडित, दीप्ति भटनागर, माही विज, पवित्रा पूनिया, धीरज धूपर जैसे तमाम इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें मां बनने की ढेर सारी बधाई दी है।
शादी के 3 साल बाद श्रद्धा आर्या बनीं मां
यहां ये भी बता दें कि श्रद्धा आर्या ने इंडस्ट्री से दूर नेवी अफसर राहुल शर्मा के साथ साल 2021 में शादी रचाई थी। शादी के 3 साल बाद उनके घर में ये खुशियां आई हैं। यहां ये भी बता दें कि राहुल से पहले श्रद्धा की एक सगाई टूटी थी और ब्रेकअप के दर्द से गुजर चुकी थीं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…