श्रद्धा कपूर ने पूछा- 2024 के पहले तीन महीने कैसे बर्बाद किए फैंस ने दिए ऐसे मजेदार जवाब कि पूछिए मत
Updated on
01-04-2024 01:57 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर गजब धमक रहती है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 88.6 मिलियन से अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं। पिछले कुछ समय से श्रद्धा जहां राहुल मोदी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का फनी अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है। अब मार्च महीने के आखिरी दिन रविवार को श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने फैंस से पूछा कि 2024 की पहली तिमाही को बर्बाद करके कैसा महसूस हो रहा है? बस फिर क्या था, श्रद्धा के सवाल पर फैंस ने अतरंगी जवाब देने शुरू कर दिए।
श्रद्धा ने 31 मार्च को अपना एक फोटोशूट वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के आखिर में वो अजीब तरह से मुंह बना रही हैं, ऐसे जैसे उन्हें उबासी आ रही हो। इस वीडियो पर श्रद्धा ने लिखा है, '2024 की पहली तिमाही को बर्बाद करके कैसा महसूस हो रहा है?' जबकि वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में भी सवाल पूछा है- बताओ कैसे बर्बाद किया? श्रद्धा के इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इस पर 23 हजार से अधिक कॉमेंट्स आ चुके हैं।
श्रद्धा से फैंस बोले- आपने जो मीम की आदत लगाई उसी में
सिनेमा की दुनिया की इस खूबसूरत 'स्त्री' के पोस्ट पर फैंस ने मजेदार जवाब दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बस कुछ और महीने बर्बाद करने हैं, फिर नई शुरुआत करेंगे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अभी एहसास हुआ है कि साल का पहला तीन महीना निकल चुका है???' एक तीसरे यूजर ने कॉमेंट किया, 'आपने जो मीम की आदत लगा दी फिर उसी में बर्बाद हो गया।'
फैंस ने श्रद्धा के पोस्ट पर किए मजेदार कॉमेंट्स
श्रद्धा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट में अक्सर मीम्स भी शेयर करती रहती हैं। यह फैंस को बहुत पसंद भी आता है। एक अन्य फैन ने लिखा है, 'बस ऐसे ही रील्स और मीम्स देख के बर्बाद किया।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कोई यह भी लिख रहा है कि श्रद्धा के कारण मीम वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की नौकरी खतरे में है।
'स्त्री 2' में नजर आएंगी श्रद्धा, अगस्त में रिलीज होगी फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा पिछली बार लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। आगे वह राजकुमार राव अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी के साथ 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बन रही इस सीक्वल फिल्म की शूटिंग हाल ही मध्य प्रदेश के चंदेरी में शुरू हुई है। साल 2018 में रिलीज हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री' के इस सीक्वल को इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…