Select Date:

आठ साल के वरुण धवन को श्रद्धा कपूर ने स्‍कूल में किया था प्रपोज, 'आई लव यू' सुनकर भाग गया था पप्‍पू

Updated on 24-04-2024 02:05 PM
बॉलीवुड के हरफनमौला एक्‍टर वरुण धवन 37 साल के हो गए हैं। 24 अप्रैल 1987 को पैदा हुए वरुण में सलमान खान और गोविंदा की छाप दिखती है। इसकी वजह यही है कि वह बचपन से इन दोनों सपुरस्‍टार के दीवाने रहे हैं। यह वाजिब भी है, क्योंक‍ि वरुण के पिता डेविड धवन ने जहां गोविंदा के साथ 18 फिल्‍में बनाई हैं, वहीं सलमान के साथ 8 फिल्‍मों में काम किया है। हालांकि, वरुण धवन अपने आप में एक बेहतरीन एक्‍टर हैं। सही मायने में देखा जाए तो अभी तक बॉलीवुड ने उनके टैलेंट को सही तरीके से इस्‍तेमाल नहीं किया है। यदि आपने वरुण की 'बदलापुर' और 'अक्‍टूबर' जैसी फिल्‍में देखी हैं, तो इस बात को अच्‍छे से समझते होंगे।

खैर, साल 2012 में करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्‍यू करने वाले वरुण ने बीते 12 साल में 17 फिल्‍मों में काम किया है। यह दिलचस्‍प है कि डेब्‍यू के साथ ही उनकी लगातार 11 फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर सफल रहीं। आगे वह एटली के बैनर तले बन रही फिल्‍म 'बेबी जॉन' में एक्‍शन करते हुए नजर आएंगे। जबकि OTT पर वह 'सिटाडेल: हनी बनी' में सामंथा रुथ प्रभु संग दिखेंगे।

लंदन से पढ़े हैं वरुण धवन, घर का नाम है पप्‍पू

वरुण धवन के जन्‍मदिन पर आज बात उनके बचपन की करते हैं। डेविड धवन और करुणा धवन के घर पैदा हुए वरुण को प्‍यार से घर पर पप्‍पू पुकारा जाता है। उन्‍होंने मुंबई के बॉम्‍बे स्‍कॉटिश स्‍कूल से पढ़ाई की है। इसी स्‍कूल में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी पढ़ती थीं। आपको यह जानकारी हैरानी हो सकती है कि आज भले ही दोनों बेहद अच्‍छे दोस्‍त हों, लेकिन स्‍कूल में वरुण अपनी श्रद्धा के क्रश हुआ करते थे। यही नहीं, श्रद्धा ने तो बकायदा वरुण को प्रपोज भी कर दिया था। वो भी आठ साल की उम्र में।

श्रद्धा कपूर ने खुद किया था खुलासा

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की केमिस्‍ट्री हमने 'ABCD 2' और 'स्‍ट्रीट डांसर 3डी' फिल्‍म में देखी है। लंदन के नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से बिजनस स्‍टडीज की डिग्री लेने वाले वरुण तब जाहिर तौर पर बहुत छोटे थे। बचपन में स्‍कूल का यह मजेदार किस्‍सा खुद श्रद्धा ने एक इंटरव्‍यू में सुनाया था।

आठ साल के वरुण धवन पर था श्रद्धा कपूर का क्रश

श्रद्धा कहती हैं, 'तब हम आठ साल के थे। उस वक्‍त अब जैसी समझ हो, लेकिन वरुण मुझे बहुत क्‍यूट लगता था। वह मेरा क्रश था। तो मैंने एक दिन डिसाइड किया कि उसे प्रपोज करूंगी। मैंने प्रपोज किया भी, लेकिन उसे समझ नहीं आया, क्‍योंकि मैंने 'आई लव यू' बोला जरूर, लेकिन उल्‍टा।'

श्रद्धा ने किया प्रपोज, 'नो' कहकर भाग गए वरुण

श्रद्धा बताती हैं कि वह उस दिन वरुण के पास गईं और उनसे कहा कि वह जो कहने जा रही हैं, उसे ध्‍यान से सुने। इसके बाद श्रद्धा ने वरुण से कहा, 'यू- लव- आई।' मजेदार बात यह है कि वरुण धवन को कुछ समझ नहीं आया। इतना ही नहीं, उन्‍होंने इस पर 'नो' में जवाब दिया और वहां से भाग गए। इसके बाद से ही दोनों के बीच यह बचपन का ऐसा किस्‍सा बन गया है, जिस पर दोनों खूब हंसते हैं।

पिता बनने वाले हैं वरुण, मां बनने वाली हैं नताशा

दिलचस्‍प बात यह है कि 'ABCD2' के प्रमोशन के दौरान वरुण ने भी यह कहा था कि उन्‍हें श्रद्धा बचपन से बड़ी अच्‍छी लगती हैं, लेकिन उन्‍होंने कभी अपनी फीलिंग शेयर नहीं की। बहरहाल, वरुण धवन अब शादीशुदा हैं और जल्‍द ही पिता भी बनने वाले हैं। एक्‍टर ने 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्‍त नताशा दलाल से शादी की। नताशा फैशन डिजाइनर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.