श्रद्धा कपूर ने दिखाया एक और टैलेंट, गाया 'आओ हुजूर तुमको...', पर यूजर्स बोले- दोबारा मत गाना!
Updated on
01-11-2023 03:10 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक्टिंग के साथ-साथ एक और काम में माहिर हैं। उनके अंदर सिंगिंग का टैलेंट भी है। हो भी क्यों ना, लता मंगेशकर की फैमिली से जो हैं। खैर। बात ये है कि उन्होंने जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में अपनी इसी स्किल की नुमाइश की। उनका वीडियो सामने आया। पर यूजर्स को उनका ये टैलेंट कुछ खास पसंद नहीं आया। बल्कि लोग ये भी कह रहे हैं कि दोबारा मत गाना!
Shraddha Kapoor का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वो 'आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलें...' गाना गा रही हैं। उनका कॉन्फिडेंस भरपूर है, पर यूजर्स उनकी सिंगिंग स्किल पर सवाल उठा रहे हैं।
यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन
एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'बहुत अच्छा गाई हो। दोबारा मत गाना।' दूसरे ने लिखा, 'अगर ऐसे गाना है तो रहने दो।' एक यूजर ने तो ये भी पूछ लिया, 'इसे ठंड लग रही है क्या, वो कांप क्यों रही है।'
श्रद्धा और लता मंगेशकर का रिश्ता!
श्रद्धा ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं। श्रद्धा दिवंगतर सिंगर लता मंगेशकर की रिश्तेदार हैं। एक्ट्रेस के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे लता जी के चचेरे भाई थे। इस रिश्ते से श्रद्धा की मां शिवांगी, लता की भतीजी लगती हैं। इसलिए श्रद्धा उन्हें आजी कहकर बुलाती थीं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रद्धा
श्रद्धा को इसी साल 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में देखा गया था। इसमें वो रणबीर कपूर संग स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। अब उन्हें 'स्त्री 2' में देखा जाएगा। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। इसके पहले पार्ट में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव भी थे। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…