श्रेनु पारिख ने संगीत सेरेमनी में पिया के लिए गाया गाना, 'तुम देना साथ मेरा' सुन फिदा हुए दूल्हे राजा
Updated on
20-12-2023 02:38 PM
'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'इश्कबाज' जैसे पॉप्युलर टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं श्रेनु पारिख की शादी हो रही है। 21 दिसंबर को वह अपने बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे संग सात फेरे लेंगी। लेकिन उसके पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स हो रहे हैं। पहले एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। अब इनके संगीत की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
34 साल की श्रेनु पारिख ने इंस्टाग्राम पर अपने संगीत सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह अक्षय म्हात्रे के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए-खोए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी संगीत की शाम को और खास बनाने के लिए एक गाना भी गाया, जिसका भी वीडियो उन्होंने स्टोरी में अपलोड किया है।
श्रेनु पारिख के संगीत का वीडियो
'तुम देना साथ मेरा, ओ हमनवा...' गाने को श्रेनु पारिख कैरोके की धुन पर गा रही हैं। वहीं, पास में खड़े उनके दोस्त और परिवारवाले तालियां बजाकर उनके सुर में सुर मिला रहे हैं। एक्ट्रेस ने स्टोरी में अपनी दोस्त मानसी के साथ एक फोटो शेयर की है। वह इस फंक्शन में शामिल होने के लिए वेन्यू पहुंच चुकी हैं। उन्होंने उनको हल्दी फंक्शन के लिए तैयार भी किया है, जिसकी झलक दिखाई है।
श्रेनु पारिख की शादी कब है?
इनके अलावा नेहा लक्ष्मी और सुरभि चंदना भी जल्द पहुंच रही हैं, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की मुलाकात 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। बात इतनी आगे पहुंची कि दोनों ने सात जन्म साथ बिताने का फैसला भी कर लिया। अब 21 दिसंबर को गुजरात के बडोदरा में ये ऑफिशियली एक-दूजे के हो जाएंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…