शुभी शर्मा और संजना पांडे की नई भोजपुरी फिल्म, दहला देगी 'बांझ मां' की दर्दनाक कहानी
Updated on
02-12-2024 05:06 PM
एक औरत के लिए मां ना बन पाना किसी दुर्भाग्य से कम नहीं होता। कुछ ऐसा ही हुआ शुभी शर्मा के साथ, जिन्होंने मां नहीं बन पाने पर अपने पति की शादी दूसरी लड़की (संजना पांडे) से करवा दी। वो मां भी बन गई और अपनी कोख यानी अपने बेटे को खुशी-खुशी अपनी सौतन को दे दिया। पर उसकी जिंदगी तब तूफान आ गया, जब उसे पता चला कि वो दूसरे बच्चे को जन्म नहीं दे सकती है। इसके बाद जो हुआ, वो कहानी आपको झकझोर देगी।
नई भोजपुरी मूवी 'बड़ी मां-छोटी मां' के 4 मिनट 51 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि संजना पांडे ने तो अपने बेटे को दान कर दिया, लेकिन शुभी शर्मा ने बेटे को बांटने से इनकार कर दिया। उसने मां-बेटे को दूर कर दिया। संजना ये दुख बर्दाश्त नहीं कर पाई और आखिरी में उसने दुनिया को अलविदा कह दिया।
'बड़ी मां-छोटी मां' फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में शुभी शर्मा और संजना पांडे के अलावा राकेश बाबू, आर्यन बाबू, रिंकू भारती, प्रेम दुबे, श्रद्धा नवल, प्रेरणा शर्मा, भूपेंद्र सिंह, गौरव पंडित और आशुतोष राय हैं। फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। लेखक सत्येंद्र सिंह हैं।जल्द रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का कॉन्सेप्ट संदीप सिंह का है। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव और शेखर मधुर हैं। गानों को प्रियंका सिंह, अपूर्वा रॉय, इंदु सोनाली, प्रियंका मौर्या और ममता राउत ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। इस फिल्म को जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…