Select Date:

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ठुकरा दिया था ‘ब्रह्मास्त्र’ का ऑफर : बोले इसके बाद मैं कास्टिंग सर्किट में बदनाम और ब्लैक लिस्टेड हो गया था

Updated on 09-03-2024 01:31 PM

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने 2019 में फिल्म ‘गली बॉय’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालिया इंटरव्यू में सिद्धांत ने खुलासा किया कि उन्हें रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1’ ऑफर हुई थी। सिद्धांत ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था जिसके बाद उन्हें कई कास्टिंग प्रोफेशनल्स का क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा था।

अधूरी स्क्रिप्ट को लेकर श्योर नहीं थे सिद्धांत
द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने कहा, ‘एक कास्टिंग डायरेक्टर की तरफ से मुझे फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक रोल ऑफर किया गया था, पर इसके लिए मुझे कोई स्क्रिप्ट या ऑडिशन नहीं दिया गया। यह कैरेक्टर एक मार्शल आर्टिस्ट का था, जो एक आश्रम में रहता है। मेकर्स ने मुझे बताया कि यह एक बड़े बजट की VFX बेस्ड फिल्म है जिसे बनने में 5 साल लगेंगे।’

कास्टिंग डायरेक्टर मुझ पर खूब चिल्लाया- सिद्धांत
सिद्धांत ने आगे बताया, ‘मैं ‘ब्रह्मास्त्र’ की अधूरी स्क्रिप्ट के चलते फिल्म में अपने रोल को लेकर श्योर नहीं था। ऐसे में मैंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से कहा कि मैं यह फिल्म नहीं कर पाऊंगा तो वो मुझ पर खूब चिल्लाया। बाेला- क्या पागल है ? धर्मा के साथ है। 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट है। इसके जवाब में मैंने उससे कहा कि जिस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट साथ होंगे। वहां मुझे कौन देखेगा?’

कास्टिंग सर्किट में बदनाम हो गए थे सिद्धांत
इस फिल्म के लिए सिलेक्ट होने के बाद भी सिद्धांत ने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद कास्टिंग सर्किट वालों ने सिद्धांत को ब्लैक लिस्टेड कर दिया। वो बोलते थे कि ये लड़का तो पागल है। सिलेक्ट होकर ना बोल देता है। सिद्धांत काफी बदनाम हो गए थे और लोग उन्हें एरोगेंट समझते थे।

बाद में 'ब्रह्मास्त्र' से हटा दिया गया वो रोल
सिद्धांत ने आगे बताया कि बाद में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से वो पार्ट ही एडिट कर दिया गया जो उन्हें ऑफर किया गया था। इसी दौरान सिद्धांत को उनकी डेब्यू फिल्म ‘गली बॉय’ ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने एक्सेप्ट किया। अब सिद्धांत को लगता है कि जो भी हुआ सही हुआ।

2016 में टीवी से किया था एक्टिंग डेब्यू
सिद्धांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में टीवी शो 'लाइफ सही है' से की थी। इसके बाद वो वेब सीरीज 'इनसाइड एज' में नजर आए। 2019 में ‘गली बॉय’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सिद्धांत ने अब तक ‘बंटी और बबली 2’, ‘गहराईयां’, ‘फोन भूत’ और ‘खो गए हम कहां’ जैसी फिल्में की हैं। उनकी अगली फिल्म ‘युधरा’ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.