घुंघराले बालों के कारण ऑडिशन से निकाले गए थे सिद्धांत चतुर्वेदी, बताया- स्कूल में भी किए जाते थे परेशान
Updated on
09-04-2024 02:53 PM
'गली बॉय' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने करियर में खूब नाम कमाया है। जोया अख्तर की फिल्म से ये रातोंरात स्टार तो बने लेकिन उसके पहले इन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। जिसके बारे में अब इन्होंने खुलासा किया है। बताया है कि उन्होंने ऑडिशन्स के दौरान रिजेक्शन झेला है और स्कूल में घुंघराले बालों के लिए उन्हें परेशान भी किया गया है।
'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि कैसे उनके घुंघराले बाल उन्हें एक्टिंग असाइनमेंट पाने के बीच में रुकावट पैदा करते थे। उन्होंने बताया, 'मुझे मेरे घुंघराले बालों के कारण कई ऑडिशन से खारिज कर दिया गया था। एक ट्रेंड सेट कर दिया गया था कि घुंघराले बालों वाले हीरो के रोल में फिट नहीं बैठते हैं।'
ऑडिशन में रिजेक्ट हुए थे सिद्धांत चतुर्वेदी
एक्टर ने उस बारे में भी बताया कि वह अपने टैलेंट के दम पर, ऑडिशन के फाइनल राउंड्स तक तो पहुंच जाते थे। लेकिन उन्हें उनके दिखने के आधार पर रिजेक्ट कर दिया जाता था। उनसे कहा जाता था, 'ये घुंघराले बाल इस रोल के लिए फिट नहीं बैठ रहे, तुमको फिर से कोशिश करनी चाहिए।' एक्टर ने बताया कि ये चीजें उन्हें ना सिर्फ ऑडिशन रूम में झेलनी पड़ीं, बल्कि स्कूल में भी दिक्कतें हुईं।
स्कूल में भी सिद्धांत चतुर्वेदी हुए बुली
एक्टर ने अपने घुंघराले बालों के कारण स्कूल में होने वाली परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में उन्हें इसी वजह से बहुत बुली किया जाता था। उन्हें स्कूल में भी काफी चीजें झेलनी पड़ी थीं। लेकिन इन सारी चीजों के बावजूद एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। आखिरी बार उन्हें 'खो गए हम कहां' में दाखा गया था। अब वह 'युधरा' में नजर आएंगे, जिसमें मालविका मोहन, राघव जुयाल, गजराज राव और राम कपूर होंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…