Select Date:

टीजर में दिखा सिद्धार्थ, विवेक और शिल्पा का इंटेंस लुक, रोहित स्टाइल में होगा एक्शन

Updated on 16-12-2023 02:32 PM

फिल्ममेकर रोहित शेट्‌टी अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का टीजर रिलीज हो चुका है।

टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्‌टी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। 1 मिनट के इस टीजर में रोहित के सिग्नेचर स्टाइल एक्शन की झलक देखने को मिली है।

अगले साल 19 जनवरी से होगी स्ट्रीम
यह सीरीज अगले साल 19 जनवरी से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। यह पहला मौका है जब सिद्धार्थ, विवेक और शिल्पा किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करते नजर आएंगे।

टेररिस्ट अटैक से जुड़ी है कहानी
इस टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कहानी बैक-टू-बैक हुए टेररिस्ट अटैक से जुड़ी हुई है। जहां एक सीन में विवेक अपने हाथों में टाइम बम लिए सोचते नजर आ रहे हैं। वहीं टीजर के आखिरी सीन में सिद्धार्थ के सामने एक बच्च खड़ा है जो सुसाइड बॉम्बर हो सकता है।

रोहित बोले- यह मेरे लिए घर वापसी जैसा
इस टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, ‘यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है। कार, कॉप, एक्शन, हाई वोल्टेज ड्र्रामा और डायलॉगबाजी। बैक टू बेसिक्स… इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी से प्राइम वीडियो पर.. ट्रेलर कमिंग सून..’

अप्रैल 2022 में हुई थी अनाउंसमेंट
सीरीज में इन तीनों के अलावा ईशा तलवार, निकितन धीर, श्वेता तिवारी और शरद केलकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। रोहित ने अप्रैल 2022 में इसकी अनाउंसमेंट की थी। मुंबई, गोवा और ग्रेटर नाेएडा में इसकी शूटिंग की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.