Suzlon Energy और Zomato सहित इन शेयरों में मंदी के संकेत, बाजार में उतरने से पहले देख लें लिस्ट
Updated on
18-08-2023 02:38 PM
नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार (Share Market) गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 0.59 फीसदी या 388 अंक गिरकर 65,151 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.51 फीसदी या 99.75 अंक गिरकर 19,365 पर बंद हुआ था। गुरुवार को सबसे अधिक गिरावट निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी ऑयल एंड गैस में देखने को मिली थी। आइए जानते हैं कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Union Bank, Orient Paper, eMudhra, Piramal Enterprises और Jai Corpa पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है, यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन शेयरों में मंदी का संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Suzlon Energy, Zomato, IDBI Bank, IFCI और LIC Housing शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Apar Industries, J&K Bank, Apar Industries, Cochin Shipyard और Latent View Analytics शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Easy Trip Planners, Redtape Penta Gold, Accuracy Shipping और BKM Industries शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…