'सिकंदर' ने कछुए की चाल से कमाए 100 करोड़, 'जाट' के आने से पहले ही लड़खड़ाए सलमान
Updated on
07-04-2025 02:05 PM
सलमान खान की 'सिकंदर' ने पहले दिन यानी 30 मार्च को 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार ओपनिंग की थी। फिर दूसरे दिन इसमें उछाल आया और वह 29 करोड़ पहुंच गया। मगर उसके बाद ये नंबर्स बुरी तरह गिरते चले गए। नौबत ये आई कि 6वें दिन यानी पहले शुक्रवार को इस फिल्म ने सबसे कम कमाई की। सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि उसके बाद थोड़ा सुधार भी देखने को मिला।
सलमान खान की 'सिकंदर' का 8वें दिन का कलेक्शन
Sacnik के मुताबिक, पहले शनिवार यानी 7वें दिन Sikandar जहां 4 करोड़ कमाए। वहीं पहले रविवार-8वें दिन इसने करीब 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में इसने अब तक करीब 102 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि इसकी कमाई अच्छी हो सकती थी अगर रामनवमी सोमवार 7 नवंबर को होती। जिससे इसे एक और दिन मिल जाता। मगर ऐसा हुआ नहीं और इसे इतने में ही संतोष करना पड़ा। वैसे 6 अप्रैल को फिल्म की ऑक्यूपेंसी कुल 11.50% दर्ज की गई, जो कि ज्यादा खास नहीं।
सलमान खान को 'जाट' से हो सकता है नुकसान!
सलमान खान स्टारर Sikandar की अगर यही हालत रही तो 10 अप्रैल को थिएटर में आ रही सनी देओल-रणदीप हुड्डा की 'जाट' के आगे इसे घुटने भी टेकने पड़ सकते हैं। क्योंकि अगले हफ्ते 18 अप्रैल तक थिएटर्स में अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म 'केसरी 2' भी रिलीज हो जाएगी। ऐसे में भाईजान को अभी ही थोड़ा जोर लगाना होगा, जिससे उन्हें थोड़ा मुनाफो हो सके। हालांकि इस वीकेंड यानी दूसरे शनिवार-रविवार को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। मगर कुछ कहना मुश्किल है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…