Select Date:

अमेरिका के अलबामा राज्य में सिख की हत्या:गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने गोली मारी, 5 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम

Updated on 01-03-2024 12:56 PM

अमेरिका के अलबामा राज्य में एक सिख व्यक्ति की हत्या कर दी गई। राज सिंह (गोल्डी) को गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गई। वो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, घटना 24 फरवरी की है। राज अलबामा के सेल्मा शहर में गुरुद्वारे के बाहर खड़ा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। उसके परिवार को घटना की जानकारी 25 फरवरी को दी गई।

राज के परिजन गुरदीप सिंह बताया कि हत्या के 5 दिन बाद भी राज का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। हालांकि, देरी की वजह नहीं बताई गई है। वहीं, हमलावरों और हत्या के मोटिव के बारे में जानकारी नहीं लग सकी है। परिजनों का कहना है कि ये हेट क्राइम का मामला हो सकता है।

मारा गया सिख म्यूजिशियन था
राज सिंह डेढ़ साल पहले ही अमेरिका गया था। वो म्यूजिशियन था और अपने म्यूजिकल ग्रुप के साथ ही रह रहा था। उसका परिवार भारत सरकार से शव को उत्तर प्रदेश लाए जाने में मदद मांग रहा है।

फरवरी में हुई भारतीय की मौत का यह दूसरा मामला है। इसके पहले 15 फरवरी को अलबामा में एक ग्राहक ने भारतीय मूल के होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच एक कमरे को लेकर हुए विवाद हुआ था।

पुलिस ने कहा था- शेफील्ड में हिलक्रेस्ट होटल के मालिक प्रवीण रावजीभाई पटेल (76) की हत्या आरोप में 34 साल के विलियम जेरेमी मूर को गिरफ्तार किया गया। मूर कमरा किराए पर लेने होटल आया था और इसी दौरान उसका पटेल से विवाद हो गया। इसके बाद मूर ने पटेल को गोली मार दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.