पाकिस्तान के पेशावर में निशाने पर सिख, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 48 घंटे में दूसरी वारदात
Updated on
26-06-2023 07:10 PM
पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसे कथित तौर पर लक्षित हत्या का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने इस सिलसिले में रविवार को कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मनमोहन सिंह (35) नाम के एक सिख व्यक्ति की कुछ हथियारबंद लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह पेशावर के उपनगरीय इलाके रशीद गढ़ी से कहीं जा रहे थे। घटना यक्का तूत पुलिस थाना क्षेत्र के गुलदारा चौक ककशल के पास हुई।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ लक्षित हमलों का यह नया मामला है। पुलिस ने बताया कि सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेशावर पुलिस प्रमुख अशफाक अनवर ने संवाददाताओं को बताया कि सिंह की हत्या के मामले में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सिंह पेशे से ‘हकीम’ (यूनानी दवा व्यवसायी) थे। पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के करीब पहुंच चुकी है।
48 घंटे में दूसरी घटना
पिछले 48 घंटों में यक्का तूत इलाके में किसी सिख व्यक्ति पर हमले की यह दूसरी घटना है। शुक्रवार को गोली लगने से एक सिख व्यक्ति घायल हो गया था। सिख व्यापारी त्रिलोक सिंह पर हुए हमले के संबंध में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि पेशावर में 48 घंटों के भीतर दो सिख व्यक्तियों पर हुए हमले की गहन जांच के बाद ही इसके पीछे मौजूद वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…