Select Date:

सिंगर अरमान मलिक ने की दो साल बड़ी आशना श्रॉफ से सगाई, जानिए कौन है होने वाली दुल्हनिया

Updated on 28-08-2023 02:23 PM
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने सगाई कर ली है। उनकी इंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 8 अगस्त 2023 को यूट्यूबर और व्लॉगर आशना श्रॉफ के साथ वह इस बंधन में बंध गए। दोनों ने एकदम ड्रीमी अंदाज में सगाई की। खुद सिंगर ने प्यारी-प्यारी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और सगाई की गुडन्यूज दी। आइए आपको भी मिलवाते हैं अरमान मलिक की होने वाली दुल्हनिया से।

28 साल के अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमारा ये हमेशा का साथ अब शुरू हो रहा है।' इन तस्वीरों में अरमान होने वाली दुल्हनिया Aashna Shroff को सगाई की अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। साथ ही वह घुटनों पर बैठकर आशना को शादी के लिए प्रपोज करते हैं। मालूम हो, अरमान मलिक ने 'जहर', 'बोल दो न जरा', 'पहला प्यार', 'मुझको बरसात बना लो' से लेकर 'मैं रहूं या न रहूं' जैसे ढेरों सुपरहिट गाने गाए हैं।

बॉलीवुड ने दी अरमान मलिक को सगाई की बधाई

इन रोमांटिक तस्वीरों को देखते ही अरमान मलिक के तमाम दोस्त और सेलिब्रेटिज ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। ईशान खट्टर ने लिखा, 'Aww तुम दोनों को बहुत सारी बधाई।' वहीं रिया चक्रवर्ती ने भी कपल को बधाई दी। इस कड़ी में ईशा गुप्ता, जरीन खान, नीति मोहन, तारा सुतारिया, अहाना कुमरा से लेकर टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

कौन हैं अरमान मलिक की होने वाली दुल्हनिया आशना श्रॉफ

आशना पेशे से यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया सेलिब्रेटी के तौर पर जानी जाती हैं। वह फैशन और ब्यूटी से जुड़े व्लॉग्स बनाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशना अरमान से दो साल बड़ी हैं। आशना का डेट ऑफ बर्थ 4 अगस्त 1993 है तो अरमान का जन्म 22 जुलाई 1995 है। आशना ने लंदन से फैशन की पढ़ाई की है। एक वक्त था जब फोटोग्राफर सिद्धांत के साथ उनका नाम जुड़ा था। उनकी मां किरण श्याम भी मॉडल रह चुकी हैं।

Armaan Malik कैसे हुए फेमस?

सिंगर और कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे अरमान ने करियर की शुरुआत साल 2006 में महज 4 साल की उम्र में 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में हिस्सा लेकर किया था। वह इस शो में 8वीं पॉजिशन पर रहे थे। उनके भाई अमाल मलिक भी सिंगर हैं। फिर उन्होंने बतौर चाइल्ड सिंगर ने 'बम बम बोले' गाने से करियर की शुरुआत की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.