सिंगर लेडी गागा ने तीसरी बार की सगाई? फोटो में डायमंड रिंग देख मचा शोर, जानिए कौन हैं बॉयफ्रेंड माइकल पोलांस्की
Updated on
09-04-2024 02:54 PM
फेमस अमेरिकन सिंगर के गानों की धूम दुनियाभर में रहती है, लेकिन को पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वो किसे डेट कर रही हैं, उनका करेंट बॉयफ्रेंड कौन है... इस पर सारे फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। और अब उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे। लेडी गागा जल्द ही व्हाइट गाउन पहनकर चर्च में फादर के सामने बॉयफ्रेंड माइकल पोलांस्की को Kiss करने वाली हैं और उन्हें अपना हमसफर बनाने वाली हैं। जी हां! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनकी एक वायरल फोटो ये गवाही दे रही है, जिसमें उन्होंने इंगेजमेंट रिंग पहनी हुई है।
Lady Gaga इन दिनों एंटरप्रेन्योर माइकल पोलांस्की को डेट कर रही हैं। इनके रिश्ते को सालभर से ऊपर हो चुका है। अब खबर आ रही है कि इन दोनों की सगाई हो गई है। मालूम हो कि इससे पहले लेडी गागा दो बार इंगेजमेंट कर चुकी हैं।
लेडी गागा की बड़ी सी डायमंड रिंग!
लेडी गागा की जिस फोटो को देखकर उनकी सगाई होने का दावा किया जा रहा है, उसमें वो सिर से लेकर पांव तक ब्लैक आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। आंखों पर काला चश्मा और पैरों में काले रंग की हाई हील्स। कोट की बाजू से उनका हाथ झलका, जिसमें बड़ी सी डायमंड रिंग ने सारी लाइमलाइट चुरा ली। हालांकि, अभी तक लेडी गागा या माइकल पोलांस्की की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन
इस तस्वीर के सामने आते ही लेडी गागा के फैंस खुशी से झूम उठे। एक ने लिखा, 'क्या बात है। उनकी इंगेजमेंट हो गई।' दूसरे ने चौंकते हुए लिखा, 'हैलो।' बता दें कि 'ब्लडी मेरी' सिंगर इससे पहले Taylor Kinney संग सगाई कर चुकी हैं। टेलर के अलावा उन्होंने Christian Carino के साथ भी इंगेजमेंट की थी, लेकिन ये दोनों ही रिश्ते टूट चुके हैं।
8 साल की उम्र का फासला
38 साल की लेडी गागा और 46 साल के माइकल पोलांस्की की उम्र के बीच 8 साल का फासला है। अब देखना ये होगा कि क्या वाकई ये दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे लेकर गए हैं या फिर ये बस एक अफवाह है!
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…