'सिंघम अगेन' की 27वें दिन 'द साबरमती रिपोर्ट' से भी कम कमाई, करोड़ में खेल रही 'भूल भुलैया 3'
Updated on
28-11-2024 04:50 PM
अजय देवगन की मल्टीस्टारर 'सिंघम अगेन' जिस धमक के साथ बॉक्स ऑफिस पर आई थी, अफसोस कि वह उतनी ही बुरी तरह से पिछड़ गई है। दिवाली के मौके पर रिलीज रोहित शेट्टी के 'कॉप यूनिवर्स' की यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। बुधवार को 27वें दिन हाल यह है कि विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' ने भी 'सिंघम अगेन' से अधिक कमाई की है। जबकि कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' अभी भी करोड़ों में कारोबार कर रही है। इसी तरह अभिषेक बच्चन की 'आई वांट टू टॉक' भी डिजास्टर बन चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर 5 दिसंबर को 'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज होने वाली है। 30 नवंबर से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। ऐसे में तकनीकी तौर पर बाकी की चारों फिल्मों के पास अब 7 दिन का ही वक्त बचा है। हालांकि, कमाई का हाल ये है कि इन चारों फिल्मों ने बुधवार को कुल मिलाकर भी महज 2.57 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।
'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 27
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' ने बुधवार को भी 60 लाख रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी इतनी ही कमाई हुई थी। सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या का हाल ये है कि 100 में 91 सीटें खाली नजर आ रही हैं। बहरहाल, 27 दिनों में इस फिल्म ने देश में 242.10 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन किया है। जबकि इसका बजट 375 करोड़ रुपये है।
'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 27
'सिंघम अगेन' जहां फ्लॉप हो चुकी है, वहीं इसके साथ ही रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' सुपरहिट बन चुकी है। बुधवार को एक बार फिर इसने करोड़ में कमाई की है। 27वें दिन 1 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ही देश में अब इस हॉरर-कॉमेडी की कुल कमाई 250.10 करोड़ रुपये हो गई है। यानी 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को 100.10 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है।
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वहां भी 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' ने बहुत बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 27 दिनों में अजय देवगन की फिल्म ने जहां 365.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 377.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13
दूसरी ओर, विक्रांत मैसी की गोधरा कांड पर बनी 'द साबरमती रिपोर्ट' के लिए अब हिट होना नामुमकिन है। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी डायरेक्टर धीरज सरना की इस फिल्म ने 13वें दिन बुधवार को 85 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन देश में 21.25 करोड़ रुपये है।
'आई वांट टू टॉक' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
टिकट खिड़की पर इस वक्त सबसे बुरा हाल अभिषेक बच्चन की 'आई वांट टू टॉक' का है। हालांकि, डायरेक्टर शूजित सरकार की इस फिल्म की समीक्षकों ने खूब तारीफ की है, लेकिन कमाई के मामले में यह बेसुध है। बुधवार को इसने देश में महज 12 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का छह दिनों में टोटल कलेक्शन 1.82 करोड़ रुपये है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…