Select Date:

दूसरे हफ्ते में 'सिंघम अगेन' को भारी चपत, 72% गिरी कमाई, पर 'भूल भुलैया 3' की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले!

Updated on 15-11-2024 01:59 PM
दिवाली के मौके पर रिलीज 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्‍स ऑफिस पर दो हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। इन 14 दिनों में आंकड़ों में बड़ा उलटफेर हुआ, खासक दूसरे हफ्ते में, जहां कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी ने अजय देगवन की एक्‍शन फिल्‍म को तगड़ी मात दी है। यह काफी दिलचस्‍प है, क्‍योंकि 'सिंघम अगेन' की फेस वेल्‍यू 'भूल भुलैया 3' से बहुत अध‍िक थी। लेकिन बावजूद इसके दूसरे हफ्ते में मंजुलिका और रूह बाबा की जोड़ी ने पुलिसिया सितारों की फौज से 10 करोड़ रुपये अध‍िक की कमाई की है। इतना ही नहीं, बीते 9 दिनों से 'भूल भुलैया' हर दिन छोटे-बड़े अंतर से 'सिंघम अगेन' को पछाड़ रही है।

रोहित शेट्टी के डायरेक्‍शन में बनी 'सिंघम अगेन' ने अपने दूसरे हफ्ते में देश में 47.5 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। जबकि इसने पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपये कमाए थे। यह -72% से अध‍िक का नुकसान है। दूसरी ओर, पहले हफ्ते में 158.25 करोड़ का बिजनस करने वाली 'भूल भुलैया 3' ने दूसरे हफ्ते में 57.85 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है, जो -63% की ग‍िरावट है।

'सिंघम अगेन' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 14


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 14वें दिन गुरुवार को 'सिंघम अगेन' ने खुद को संभाला है। इसने बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी 3.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर दो हफ्तों में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन 220.50 करोड़ रुपये है।

'भूल भुलैया 3' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 14


दूसरी ओर, 'भूल भुलैया 3' ने अपनी रफ्तार कायम रखी है। गुरुवार को फिल्‍म ने 4.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक दिन पहले बुधवार को इसने 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। दो हफ्तों में देश में फिल्‍म का टोटल बिजनस 216.10 करोड़ रुपये का है।

'कुंगवा' की रिलीज से नहीं पड़ा कोई खास असर


गुरुवार को बॉक्‍स ऑफिस पर सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी की 'कंगुवा' भी रिलीज हुई है, लेकिन इसका जोर हिंदी में बहुत ज्‍यादा नहीं है। लिहाजा, 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। हां, यह जरूर है कि दो हफ्तों में कार्तिक की फिल्‍म ने 150 करोड़ के बजट को पार कर 66 करोड़ रुपये का मुनाफ कमा लिया है और सुपरहिट बन चुकी है। लेकिन 'सिंघम अगेन' अभी तक अपने 375 करोड़ के बजट का 58% ही निकाल पाई है।

'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 14


वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो 'सिंघम अगेन' ने दो हफ्तों में ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर करीब 337 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि 'भूल भुलैया 3' ने 337.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.