जंगल में बाइक रोकी और...
रास्ते में चित्तौड़ा का जंगल पड़ा। यहां भाई ने बाइक रोक दी। उसने ब्लेड से अपनी बहन का गला रेत दिया। इसके बाद मां के साथ मिलकर बहन पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। इसके बाद मां और बेटे वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हापुड़) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
