ननद करीना कपूर खान ने आलिया भट्ट की सिंगिंग पर कसा तंज- पता नहीं तुम्हारी आवाज अच्छी है भी या नहीं
Updated on
09-10-2024 12:48 PM
आलिया भट्ट कमाल की एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि उनकी आवाज भी गजब की है। वह कई फिल्मों में अपना यह हुनर दिखा चुकी हैं। 'इक कुड़ी' से लेकर 'मैं तैनू समझावां' तक, आलिया ने कई गाने गाए और फैंस को मुरीद बना लिया। लेकिन ऐसा लगता है कि ननद करीना कपूर को उनकी आवाज पसंद नहीं है। हालांकि, करीना ने ऐसा डायरेक्ट नहीं कहा है, पर उनके एक कमेंट से ऐसा लगा है।
Alia Bhatt जल्द ही करीना के शो What Women Want में नजर आएंगी। इस शो का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसे मिर्ची प्लस ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स ने हाल ही इसका प्रोमो रिलीज किया है। इसमें आलिया के अलावा भूमि पेडनेकर, मंदिरा बेदी, आदित्य रॉय कपूर, श्रेया घोषाल, नीना गुप्ता और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई और सेलेब्स नजर आ रहे हैं।
करीना ने आलिया की आवाज पर कसा तंज!
प्रोमो में करीना भाभी आलिया के सिंगिंग टैलेंट पर तंज कसती नजर आईं। आलिया ने जब कहा कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था और इसी में करियर बनाना चाहती थीं, तो करीना बोलीं, 'मुझे नहीं पता कि तुम्हारी सिंगिंग इतनी अच्छी है भी या नहीं।' फिर आलिया ने कहा कि वह बाथरूम में गा सकती हैं।
आलिया ने 'पुष्पा' और 'देवरा' का गाना गाकर किया हैरान
आलिया ने हाल ही एक इवेंट में सामंथा रुथ प्रभु के सामने 'ऊ अंटावा' गाया और सबको हैरत में डाल दिया। इससे पहले उन्होंने 'देवरा: पार्ट वन' का गाना Chuttamalle गाया था। उनकी आवाज सुनकर जूनियर एनटीआर और करण जौहर भी प्रभावित हो गए थे।
'जिगरा' में नजर आएंगी आलिया
आलिया इस वक्त अपनी फिल्म 'जिगरा' के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसमें वेदांग रैना उनके भाई बने हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसे वसन बाला ने डायरेक्ट किया है। वहीं, करीना हाल ही फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आई थीं, जो बुरी तरह फ्लॉप रही।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…