सैफ के बचाव में उतरीं बहन सबा पटौदी, भाई के 'जल्दी' ठीक होने पर उठे सवाल तो दिया करारा जवाब- खुद को शिक्षित करो
Updated on
28-01-2025 03:47 PM
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ मुंबई पुलिस आरोपी को पकड़ने के बाद छानबीन में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ मेडिकल एक्सपर्ट्स अपने तर्क दे रहे हैं। सियासत भी गरमाई हुई है। चाकू से 6 बार वार होने के बाद सैफ लीलावती अस्पताल में 5 दिन तक भर्ती थे और जब घर लौटे तो उन्हें देख हर कोई हैरान था। वो इतने फिट थे कि किसी को यकीन नहीं हुआ कि उनपर हमला हुआ है। इस पर खूब चर्चा और बहसबाजी हो रही है। इस बीच एक्टर की बहन सबा पटौदी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
Saif Ali Khan के 'जल्दी' ठीक होने पर सवाल उठ रहे हैं और अब उनकी बहन सबा पटौदी ने आलोचकों पर निशाना साधा है। उन्होंने लोगों से खुद को शिक्षित करने और भाई के ट्रीटमेंट प्रोसेस पर अपने भ्रम को दूर करने की गुजारिश की है।
सैफ की बहन ने शेयर किया पोस्ट
सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'खुद को शिक्षित करें।' सबा ने एक पोस्ट को री-पोस्ट किया है। इसमें कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक कृष्णमूर्ति ने सैफ के पांच दिन में ठीक होने पर संदेह को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि स्पाइन सर्जरी के बावजूद उनकी 78 साल की मां आराम से चल-फिर सकती हैं। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों की कार्डियक बाईपास सर्जरी हुई है, वे तीसरे/चौथे दिन सीढ़ियां चढ़ते हैं...खुद को शिक्षित करें।'
सैफ की जल्दी रिकवरी पर नेताओं ने उठाए सवाल
बता दें कि सैफ पर हमले को लेकर राजनीति भी गरमाई हुई है। उनके 'जल्दी' ठीक होने पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या एक्टर को वाकई चाकू मारा गया था या फिर वो 'नाटक' कर रहे थे। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि सैफ हॉस्पिटल से 'कूदते-नाचते' घर लौटे। उन्होंने जानना चाहा कि उनपर हमला कितन गंभीर था!
पूजा भट्ट ने किया था सैफ का सपोर्ट
सबा के अलावा एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी सैफ का सपोर्ट किया था। उन्होंने इसे साजिश का रूप देने वालों की आलोचना की थी। वो बोलीं कि जो लोग सैफ पर सवाल उठा रहे हैं, वही लोग हमले की रात खुद से चलकर हॉस्पिटल में भर्ती होने पर उनकी तारीफ कर रहे थे।
सैफ पर घर पर हुआ था हमला
मालूम हो कि सैफ पर 15-16 जनवरी की रात को उनके घर (सदगुरु शरण अपार्टमेंट) में हमला हुआ था। आरोपी ने एक्टर पर चाकू से 6 बार वार किया था। उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा घुसा था, जिसे डॉक्टर्स ने 5 घंटे की सर्जरी के बाद शरीर से बाहर निकाला था। पांच दिन बाद एक्टर घर लौटे थे। उन्हें बहुत ज्यादा सेहतमंद देखकर हर तरफ सवाल उठने लगे थे। दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा, रिहा किया और फिर आखिरकार आरोपी शहजाद शिकंजे में फंसा। उसे बांद्रा कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था, जिसके बाद उससे पूछताछ के बाद चाकू के बचे हुए दो अन्य टुकड़ों को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है, जबकि आरोपी के पिता ने दावा किया है कि सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी उनका बेटा नहीं है। पुलिस ने उनके बेटे की गलत गिरफ्तारी की है। अब इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी पकड़ा है, जिससे आरोपी ने सिमकार्ड लिया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…