- पठन-पाठन में नवचारी विधियों का प्रयोग और समुदाय को विद्यालय से जोड़ने को लेकर डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय बनचौरी, उर्दू के प्रधानाध्यापक डॉ गोपाल जी को वर्ष 2018 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- समाज में शिक्षा का अलख जगाने के लिए डुमरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, मेहसौल की शिक्षिका नुसरत खातून को वर्ष 2018 में राजकीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया था।
- पोषण वाटिका को विकसित करने और बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने को लेकर डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय, बनचौरी हिंदी के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण राय को वर्ष 2019 में राजकीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।
- स्मार्ट क्लास के बेहतर संचालन के लिए डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय, बेरवास के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव को वर्ष 2019 में राजकीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया था।
- ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने को लेकर बथनाहा प्रखंड के नीना सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका संगीता चौधरी को वर्ष 2019 में राजकीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया था।
- नवाचार का प्रयोग कर बाल केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय, कुम्हरा विशनपुर की शिक्षिका अनिमा कुमारी को वर्ष 2020 में राजकीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया था।
- अनुशासन के साथ-साथ विद्यालय में शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए चोरौत प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिकांत कर्ण को वर्ष 2022 में राजकीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया था।
- ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने को लेकर परसौनी प्रखंड के महंथ श्यामसुंदर दास स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका नुसरत जहां को वर्ष 2022 में राजकीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया था।
