चीन के एक किंडरगार्टन में चाकू मारकर तीन बच्चों समेत छह लोगों की हत्या, बढ़ रहा हमले का चलन
Updated on
10-07-2023 01:50 PM
बीजिंग : चीन के दक्षिण-पूर्वी गुआंग्डोंग प्रांत में एक किंडरगार्टन में चाकू मारकर तीन बच्चों सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने लियानजियांग शहर में वू सरनेम वाले एक 25 साल से शख्स को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि अन्य मृतक एक टीचर और दो माता-पिता हैं। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। खबरों के मुताबिक यह हमला सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:40 बजे हुआ।
बीबीसी की खबर के अनुसार, पुलिस ने हमलावर को 8 बजे गिरफ्तार किया और इसे 'जानबूझकर किया गया हमला' करार दिया। किंडरगार्टन के पास काम करने वाले एक स्टोर मालिक ने बताया कि आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। चीन में इस तरह के अपराध अपेक्षाकृत कम होते हैं लेकिन हाल के वर्षों में देश में चाकू से हमले की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनमें से कई स्कूलों में भी हुई हैं।
चीन में बढ़े चाकू से हमले
पिछले साल अगस्त में, एक हमलावर ने चाकू से दक्षिण-पूर्वी जियांग्शी प्रांत में एक किंडरगार्टन पर हमला कर दिया था। इनमें तीन लोगों की मौत और छह घायल हो गए थे। अप्रैल 2021 में, बेइलिउ शहर में सामूहिक चाकूबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे। अक्टूबर 2018 में, दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग में एक किंडरगार्टन में चाकू से किए गए हमले में 14 बच्चे घायल हो गए थे।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…