Select Date:

स्किन कैंसर होगा खत्म! दुनिया की पहली वैक्सीन का ट्रायल शुरू, ब्रिटेन के मरीज को लगाया गया टीका

Updated on 27-04-2024 12:02 PM
लंदन: दुनिया में त्वचा कैंसर संबंधी पहले टीका परीक्षण में इस सप्ताह ब्रिटेन में पहले मरीज को शामिल किया गया। संबंधित परीक्षण त्वचा कैंसर की पुनरावृत्ति रोकने पर केंद्रित है। एमआरएनए आधारित प्रौद्योगिकी उन लोगों के लिए है जिन्हें पहले ही हो चुके कैंसर के सबसे गंभीर प्रकार मेलेनोमा को हटा दिया गया है। यह प्रौद्योगिकी कोविड रोधी कुछ टीकों में इस्तेमाल की गई प्रौद्योगिकी की तरह है। परीक्षण में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हॉस्पिटल्स (यूसीएलएच) के डॉक्टर संबंधित टीके का इस्तेमाल अन्य दवा पेम्ब्रोलिज़ुमैब या कीट्रूडा के साथ कर रहे हैं जो कैंसर कोशिकाओं को मारने में प्रतिरक्षा प्रणाली की मदद करती है।

परीक्षण में शामिल होने के लिए तैयार होने वाले पहले रोगियों में से एक पूर्वी इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर निवासी 52 वर्षीय ब्रिटिश संगीतकार स्टीव यंग हैं। उन्हें दूसरे चरण का मेलेनोमा कैंसर था जिसे हटा दिया गया था। यंग ने कहा, “मैं इस चिकित्सीय परीक्षण का हिस्सा बनकर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। बेशक, जब मुझे त्वचा कैंसर का पता चला तो मैं खुद को इतना भाग्यशाली महसूस नहीं कर रहा था। वास्तव में, यह काफी सदमे जैसा था, लेकिन अब जब मैंने इलाज करा लिया है, तो मैं यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हूं कि यह दोबारा न हो। कैंसर को उसके मूल स्वरूप में ही रोकने का यह मेरे लिए सबसे अच्छा मौका है।’’

शुरुआती परीक्षणों में दिखा सकारात्मक असर

इस टीके को मॉडर्ना और एमएसडी ने विकसित किया है और इसे मरीज के लिए कुछ ही हफ्तों में बनाया जा सकता है। मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती परीक्षणों में मेलेनोमा के दोहराव में उल्लेखनीय कमी देखी गई। वैक्सीन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करने और नष्ट करने का निर्देश देकर काम करती है।

यह टीका यूएसएलएच की निगरानी में अंतिम चरण के परीक्षणों से गुजर रहा है, जिसमें फेफड़े, मूत्राशय और गुर्दे के कैंसर के खिलाफ भी प्रभावी होने की क्षमता है। शोधकर्ता अब उम्मीद कर रहे हैं कि ब्रिटेन में कई जगहों पर चल रहा तीसरे चरण का अध्ययन पहले के परीक्षण के निष्कर्षों की पुष्टि करेगा। चरण 3 के परीक्षण में दुनिया भर में लगभग 1,089 रोगियों को शामिल किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.