Select Date:

हिमाचल समेत 3 राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट : मध्य प्रदेश के अलावा 8 राज्यों में ओले गिरने का अनुमान

Updated on 03-02-2024 12:01 PM

देश के उत्तरी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से कई सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 14 से 42 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम विभाग (IMD) के डॉ. नरेश ने बताया कि 4 फरवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे इन राज्यों में बर्फबारी होगी। इसके अलावा 8 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में 3 और 4 फरवरी को ओले गिर सकते हैं।

इन 8 राज्यों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही। दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हैं।

उधर, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम मणिपुर और त्रिपुरा में 3 फरवरी को बारिश का अनुमान है। दक्षिण के राज्यों में आज मौसम साफ रहेगा। यहां ठंड का असर भी कम है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर भारत में ठंड का असर बरकरार रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी 6 फरवरी तक जारी रहेगी।
  • प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश होगी। 6 फरवरी से इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 4 फरवरी की सुबह घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
  • मध्य प्रदेश: अगले 3 दिन बारिश-ओले के आसार, भोपाल, इंदौर-जबलपुर में बादल रहेंगे

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन मौसम बदला रहेगा। तेज आंधी और बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल रहेंगे। 

    उत्तर प्रदेश: आज 10 जिलों, कल पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट; 30 Km की स्पीड से चल रहीं बर्फीली हवाएं

    उत्तर प्रदेश में ठंड के बाद अब बारिश का शुरू हुआ दौर अभी चलेगा। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को 10 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। जबकि रविवार को पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 6 फरवरी तक अभी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 

    बिहार: कल से 6 फरवरी तक बारिश की संभावना, 31 जिलों के लिए अलर्ट

    पटना समेत बिहार के करीब 31 जिलों में 4 से 6 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। इससे अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके 72 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

    पंजाब-हरियाणा: 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, सुबह धूप निकली, चंडीगढ़ में रात से बदलेगा मौसम

    हरियाणा और पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के असर दिखना शुरू हो गया है। पंचकूला और अमृतसर समेत कई जगह बादल छाए हैं। यहां ठंडी हवाएं भी चल रहीं हैं। वहीं अंबाला, पानीपत और महेंद्रगढ़ में धूप खिली है। नारनौल में सुबह धूप निकलने के बाद अब बादल छा गए हैं। 

    हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के बाद दिन में खिली धूप, कई सड़कें और ट्रांसफॉर्मर बंद; सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा

    हिमाचल प्रदेश में 3 दिन की बर्फबारी के बाद आज सुबह से ही अच्छी धूप खिली रही है। बर्फबारी के कारण प्रदेश में कई सड़कें और कई बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद पड़ गए हैं। इससे सैकड़ों गांव में ब्लैक आउट हो गया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.