Select Date:

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों का इतना आतंक? ईशनिंदा के आरोपी चीनी नागरिक को हेलीकॉप्टर से निकाला गया

Updated on 18-04-2023 07:22 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कार्यरत चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस नागरिक पर ईशनिंदा का आरोप लगाया है। पाकिस्तान में ईशनिंदा को लेकर कड़ी सजा का प्रावधान है। इसके बावजूद कट्टरपंथियों की भीड़ ईशनिंदा के आरोपियों को खुद सजा देने में विश्वास करती है। 27 दिसंबर 2021 को सियालकोट में एक श्रीलंकाई इंजीनियर को ईशनिंदा के आरोप में उसकी ही फैक्ट्री के कर्मचारियों ने पीट-पीटकर मार डाला था। फरवरी 2022 में खानेवाल जिले के एक दूरदराज के गांव में पवित्र कुरान के कथित अपमान को लेकर भीड़ ने एक अधेड़ व्यक्ति को पत्थरों से मार डाला था। लेकिन, यह मामला चीनी नागरिक से जुड़ा है, इसलिए पाकिस्तान सरकार सतर्क है। पाकिस्तान सरकार ने कट्टरपंथियों के हमले के डर से चीनी नागरिक को हेलीकॉप्टर से एबटाबाद शिफ्ट किया है।


हेलीकॉप्टर से एबटाबाद ले जाया गया

कोमिला पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष नसीरुद्दीन ने कहा कि ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार एक चीनी नागरिक को सोमवार दोपहर पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर में ऊपरी कोहिस्तान से एबटाबाद ले जाया गया। एसएचओ नसीरुद्दीन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने केस दर्ज करवाया था। पुलिस की दर्ज शिकायत में चीनी नागरिक पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-सी (पैगंबर का अपमान) के तहत केस दर्ज करवाया है। यह एफआईआर बिजली परियोजना में भारी वाहन चलाने वाले दो ड्राइवर गुलिस्तान और यासिर की शिकायत पर दर्ज किया गया था।


भीड़ ने चीनी कैंप पर किया था हमला

शिकायत में कहा गया है कि रविवार रात पुलिस अधिकारी जहानजेब को सूचना मिली कि भीड़ बरसीन के पास एक चीनी शिविर में घुसने की कोशिश कर रही है। इसमें कहा गया है कि स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और कैंप की साइट नंबर 6 को नुकसान पहुंचाया। शिकायत में कहा गया है कि सूचना मिलने के बाद, एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा, इलाके को अपने नियंत्रण में लिया और आरोपी को सुरक्षित रूप से कोमिला पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जिसके बाद सोमवार तड़के बड़ी संख्या में लोग कोमिला पहुंचे और एक बार फिर काराकोरम हाइवे को जाम कर नारेबाजी की।


एबटाबाद की अदालत मे पेश होगा चीनी नागरिक

पुलिस के एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने काराकोरम राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। स्थानीय धार्मिक नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों से विरोध प्रदर्शन बंद करने का आग्रह किया। बाद में आरोपी को सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए एबटाबाद ले जाया गया क्योंकि पुलिस को डर था कि स्थानीय लोग उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी अधिनियम की धारा 7 को प्राथमिकी में शामिल किया गया था, यह कहते हुए कि चीनी नागरिक को एबटाबाद की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.