तो क्या भारतीय मूल के ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के दिन लदे? अप्रूवल रेटिंग में जबरदस्त गिरावट, बड़ा झटका
Updated on
05-07-2023 07:36 PM
लंदन: अक्टूबर 2022 में यूके को ऋषि सुनक के तौर पर भारतीय मूल का पहला प्रधानमंत्री मिला था। जनता सुनक से काफी प्रभावित भी नजर आ रही थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सुनक का जादू कमजोर पड़ता जा रहा है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक पीएम बनने के बाद पहली बार सुनक की अप्रूवल रेटिंग्स निचले स्तर पर पहुंची है। कंजरवेटिव होम की वेबसाइट की तरफ से हर महीने होने वाले सर्वे में अप्रूवल रेटिंग्स के बारे में बताया गया है। यूके में साल 2024 में आम चुनाव होने हैं और सुनक को कुछ लोग एक मजबूत उम्मीदवार करार दे रहे हैं। मगर ये रेटिंग्स उनके करियर को प्रभावित कर सकती हैं।
11 फीसदी की गिरावट जून में सुनक की रेटिंग्स -2.7 थी जबकि मई में उनकी अप्रूवल रेटिंग +21.9 आई थी। पिछले महीने की तुलना में इसमें 11.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर 2022 में जब वह पीएम बने थे उस समय रेटिंग +49.9 थी। सुनक जो देश के सबसे अमीर पीएम हैं वह इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं। सुनक की रेटिंग में गिरावट ऐसे समय में दर्ज की गई है जब सरकार बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दरों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी के फैसले से परेशान है। साथ ही सरकार की शरण चाहने वालों को रवांडा में निर्वासित करने की नीति को पिछले हफ्ते एक अदालत ने गैरकानूनी करार दे दिया था।
ब्रेवरमैन बनी हैं फेवरिट उनके साथ ही उनकी कैबिनेट के नौ मंत्रियों की रेटिंग भी निगेटिव आई है। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। चांसलर जर्मी हंट, सेक्रेटरी माइकल गोव और ओलिवर डाउडन जो डिप्टी पीएम हैं, उनकी रेटिंग में भी गिरावट आई है। देश की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन जो काफी विवादित भी हैं, उनकी रेटिंग काफी सकारात्मक 30.4 है और यह सर्वेश्रेष्ठ है। हालांकि सुनक के लिए थोड़ी सांत्वना की बात हो सकती है कि पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और थेरेसा में की दोनों ही अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं। जॉनसन की रेटिंग जहां -33.8 आई है तो मे की -51.2 है। कंजर्वेटिवहोम साइट के मुताबिक पार्टी के सदस्य अलग-थलग हैं।
लेबर पार्टी को बढ़त सुनक के लिए एक और बुरी खबर यह है कि लेबर पार्टी को कंजरवेटिव पार्टी की तुलना में 18 अंकों की लीड मिली हुई है। तीन संसदीय सीटों पर उपचुनाव होने हैं और ऐसे में यह रेटिंग खासा असर डालने वाली होगी। माना जा रहा है कि कंजरवेटिव पार्टी को लेबर पार्टी के हाथों अगले चुनावों में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…