कोई 16 तो कोई 67 हजार वोट से विरोधियों पर पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ चुनाव में इन सीटों पर आए चौंकाने वाले रिजल्ट
Updated on
07-12-2023 12:57 PM
रायपुरः छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव इस बार बहुत ही दिलचस्प रहा है। बीजेपी के साथ ही साथ कांग्रेस को ऐसे रिजल्ट की उम्मीद नहीं थी। बीजेपी ने जहां सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को हराया है। वहीं, इस बार का मुकाबला किसी क्षेत्र में दिल रोक देने वाला तो कही यह वन साइडेड ही रहा। कहीं कैंडिडेट ने महज 16 से तो कहीं 70 हजार के करीब वोटों से अपने विरोधियों को चुनाव में शिकस्त दी है।
दरअसल, कांकेर विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट आशाराम नेताम ने महज 16 वोटों से जीत दर्ज कर सबको हैरान किया। वहीं, रायपुर साउथ से विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी विपक्षी पार्टी कांग्रेस कैंडिडेट को रिकॉर्ड 67 हजार वोटों से हराया।
कई कैंडिडेट्स ने विरोधियों को हराया
विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो यहां 18 कैंडिडेट ऐसे है जिन्होंने हजारों वोटों के अंतर से अपने विरोधियों को चुनाव में हराया है। इनके बीच वोटों का अंतर 30 से 60 हजार के बीच का है। प्रदेश में कई दिग्गज विरोधियों को 100 से भी कम वोटों से हराया है। इन्हीं छोटी बड़ी जीत को मिलाकर प्रदेश की 90 में से 54 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है। वहीं, 35 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर गोंगपा पार्टी ने जीत दर्ज की है।
बीजेपी कैंडिडेट को मिले 67 हजार से अधिक वोट
विधानसभा चुनाव में अंबिकापुर सीट से प्रदेश के महाराज और कांग्रेस के दिग्गज नेता टी एस सिंह देव बीजेपी के नए उतरे प्रत्याशी से 94 वोटों से हार गए। प्रदेश में बीजेपी के 14 ऐसे विधायक है जिनको 30 हजार से अधिक वोटों से जीत पाए है। वहीं, कांग्रेस में ऐसे कैंडिडेट केवल पांच है। बीजेपी के ब्रज मोहन अग्रवाल अपने विरोधी से 67,851 वोटों से जीते है। वहीं, दूसरे ओपी चौधरी को 64 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली है।
इनको मिले है 30 हजार से अधिक वोट
बीजेपी की तरफ से बात की जाए तो लोरमी से अरुण साव 45 हजार से अधिक वोटों से जीते। राजनांदगांव से रमन सिंह 45 हजार से अधिक वोटों से जीते। इसी तरह धरसींवा के अनुज शर्मा, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, दुर्ग शहर के गजेंद्र यादव, बसना संपत अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, कवर्धा से विजय शर्मा प्रत्याशियों ने 30 हजार से अधिक वोटों से जीत अपने नाम की है।
कम वोटों से जीते ये कैंडिडेट
वहीं प्रदेश में सबसे कम वोटों से जीतने वालों की बात की जाए तो इसमें बीजेपी कांग्रेस के 3-3 नेता और गोंगपा से एक प्रत्याशी है। इनमें आशाराम नेताम 16 वोटों से, राजेश अग्रवाल 94 वोटों से गोमती राय 255 वोटों से। वहीं, गोंगपा से तुलेश्वर मरकाम 516 वोटों से जीते है। कांग्रेस की बात की जाए तो जनक लाल 817 वोटों से, कवासी लखमा 1930 वोटों से, देवेंद्र यादव 1615 वोटों से जीत दर्ज की।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…