Select Date:

MP के स्वास्थ्य राज्यमंत्री के बेटे ने दंपती को पीटा : भोपाल में बेटे की तरफदारी करने थाने पहुंचे मंत्री नरेंद्र पटेल

Updated on 31-03-2024 12:40 PM

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान नरेंद्र पटेल ने भोपाल के गुलमोहर इलाके में एक दंपती से मारपीट की। घटना शाहपुरा इलाके में शनिवार रात को हुई। जब पीड़ित थाने पहुंचे तो अभिज्ञान ने पुलिसकर्मियों के साथ भी विवाद किया।

रात करीब 10:30 बजे राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। इसके बाद 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। जिन लोगों के साथ मारपीट हुई है, उनका देर रात मेडिकल कराया गया। पुलिसकर्मियों के सस्पेंड किए जाने पर एसीपी मयूर खंडेलवाल ने कहा, चारों पर मारपीट के आरोप लगे हैं। जांच कर रहे हैं, थाने के फुटेज चेक करेंगे। इसके बाद कार्रवाई करेंगे। पुलिसकर्मियों सहित दूसरे पक्ष के बयान भी दर्ज करेंगे।

शाहपुरा थाने के टीआई रघुनाथ सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। अभिज्ञान मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बेटा है। विवाद के बाद मंत्री भी थाने आ गए थे। दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। भास्कर ने मंत्री नरेंद्र पटेल से बातचीत की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

सिग्नल पर गाड़ी रोकने पर शुरू हुआ विवाद

शाहपुरा पुलिस के मुताबिक, राज्यमंत्री पटेल का बेटा अभिज्ञान पटेल त्रिलंगा इलाके में घूम रहा था। ट्रैफिक सिग्नल के पास गाड़ी रुकने पर मीडियाकर्मी विवेक सिंह से उनका विवाद हो गया। अभिज्ञान और उसके साथ मौजूद लड़कों ने विवेक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह देख वहां मेन रोड पर मौजूद एक रेस्टोरेंट संचालक डेनिस मार्टिन उर्फ सोनू अपनी पत्नी के साथ बाहर निकले और बीच-बचाव करने लगे। इस पर अभिज्ञान और उनके समर्थकों ने सोनू और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। इसमें सोनू के सिर पर चोटें आई हैं।

मारपीट की शिकायत करने सोनू अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचे तो पीछे-पीछे अभिज्ञान भी आ गया। थाने में उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस ने उन्हें शांत रहने को कहा तो अभिज्ञान स्टाफ से उलझ गया। झगड़े में अभिज्ञान को भी चोट आई हैं।

मंत्री समर्थकों ने पुलिस पर लगाए आरोप

पुलिसकर्मियों ने अभिज्ञान और उसके दोस्तों के साथ सख्ती करते हुए फटकार लगा दी। इस बात की जानकारी लगते ही मंत्री पटेल अपने समर्थकों और पार्षदों के साथ शाहपुरा थाने पहुंच गए। नाराज मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने आला अधिकारियों से पुलिस के रवैये की शिकायत की।

एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। मंत्री समर्थकों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने अभिज्ञान और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की।

शाहपुरा थाने में भी हुआ हंगामा

आलिशा ने बताया कि शाहपुरा थाने में भी मंत्री के बेटे ने अभद्रता की। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की। जब नहीं माना तो पुलिस ने अभिज्ञान और उसके साथियों को थाने से बाहर कर दिया।

अभिज्ञान व उसके साथियों ने थाने में बताया कि आलिशा के पति डेनिस और उनके कर्मचारियों ने भी मारपीट की है। इससे दो लोगों को चोट आई है, इन दोनों का भी मेडिकल कराया गया है। पुलिस का कहना है कि उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित महिला बोली- मंत्री के बेटे ने रॉड मारी

रात करीब 1:25 बजे मामले में पहली FIR आलिशा की शिकायत पर दर्ज की गई। रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी अलीशा ने पुलिस को बताया, 30 मार्च रात 8.00 बजे की बात है। मैं अपने रेस्टोरेंट में थी। मैंने देखा कुछ लोग एक लड़के की पिटाई कर रहे हैं। मैंने पूछा कि क्यों मार रहे हो। उन लड़कों ने मुझे गाली दी और हाथापाई की। एक लड़का कहने लगा- मैं मंत्री का बेटा हूं। अभिज्ञान पटेल नाम है मेरा, तू मेरा क्या बिगाड़ लेगी। तेरा रेस्टोरेंट तोड़ देंगे। तुझे गायब कर देंगे। उसने मेरे सिर पर रॉ़ड मारी। मेरा चश्मा टूट गया।

मेरे पति बचाने आए तो उसने व उसके साथ के लड़कों ने पति के भी सिर पर गमला और रॉड मार दी। हमें बचाने रेस्टोरेंट कर्मचारी सीताराम आए। लड़कों ने उन्हें भी मारा। इसके बाद हम थाने आए। हमारे पीछे वो लोग भी आ गए। सभी लड़के धमकी देने लगे। वो कह रहे थे- हम देख लेंगे, कैसे रेस्टोरेंट चलाती हो।

पीड़ित दंपती से मिलने पहुंचे पीसीसी चीफ

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने रविवार सुबह पीड़ित दंपती से गुलमोहर स्थित उनके रेस्टोरेंट में मुलाकात की। दपंती ने उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद जीतू पटवारी और पीसी शर्मा पीड़ित मीडियाकर्मी विवेक शर्मा से मिलने उनके घर भी गए। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.