Select Date:

सोनाक्षी सिन्हा 'जटाधारा' से साउथ सिनेमा में रखने जा रहीं कदम, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी ये फिल्म

Updated on 03-03-2025 05:56 PM
बॉलीवुड में 'दबंग', 'तेवर' जैसी फिल्में देने वाली ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी जल्द ही तेलुगू भाषा की फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
'जटाधारा' में सुधीर बाबू भी हैं। हालांकि, इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी नहीं हुई है। इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से एक्ट्रेस के फिल्म में शामिल होने की बात कही गई है। फिल्म में सोनाक्षी को एक मजबूत और अलग तरह की भूमिका के लिए चुना गया है।

'जटाधारा' एक्शन और सस्पेंस से भरपूर मनोरंजक फिल्म

अपकमिंग फिल्म 'जटाधारा' के बारे में बता दें कि इस फिल्म का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया। धूमधाम से आयोजित समारोह में गेस्ट के तौर पर निर्देशक हरीश शंकर, 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रड्यूसर रवि शंकर समेत फिल्म जगत के अन्य सितारे शामिल हुए। 'जटाधारा' एक्शन और सस्पेंस से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जिसमें एक्टर सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में हैं। 'जटाधारा' की पौराणिक कथाओं के साथ कहानी को मेकर्स ने मनोरंजक मोड़ दिया है।

हमारी समृद्ध पौराणिक मान्यताओं को वैज्ञानिक तथ्यों की है कहानी

फिल्म के बारे में सुधीर बाबू ने कहा, 'मैं इस नई जर्नी के लिए रोमांचित हूं। जटाधारा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। मैं इस किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हूं। स्क्रिप्ट में हमारी समृद्ध पौराणिक मान्यताओं को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ सहजता से जोड़ा गया है, जो दर्शकों के लिए एक बेहतरीन और नया अनुभव लेकर आएगा और मेरा मानना है कि यह दर्शकों पर एक खास प्रभाव छोड़ेगा।'

'तू है मेरी किरण' भी है सोनाक्षी के पास

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा के पास 'जटाधारा' के अलावा 'तू है मेरी किरण' भी है, जिसमें वह पति और एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा के पास 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.