सोनू निगम ने पीठ में भयानक दर्द के बाद राष्ट्रपति भवन में किया परफॉर्म, द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात
Updated on
04-02-2025 01:16 PM
बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और बाद में राष्ट्रपति भवन के अंदर एक थिएटर में परफॉर्मेंस भी दी। राष्ट्रपति ने भी सिंगर की परफॉर्मेंस देखी। इससे एक दिन पहले सिंगर की पीठ में भयानक दर्द उठा था। पुणे में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें लगा कि उनकी रीढ़ की हड्डी में कोई सुई चुभो रहा है। उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो कराहते हुए दिख रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने राष्ट्रपति भवन में भी प्रस्तुति दी।
राष्ट्रपति कार्यालय ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, 'पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक डायेरक्टर सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बाद में, उन्होंने राष्ट्रपति भवन दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में नवनिर्मित ओपन एयर थिएटर में प्रस्तुति दी।' राष्ट्रपति कार्यालय ने बैठक और परफॉर्मेंस की तस्वीरें शेयर कीं। एक दिन पहले पुणे में LIVE कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम की पीठ में भयानक दर्द उठा था। उन्हें दर्द में कराहते हुए देखा गया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसे देख फैंस भी परेशान हो गए। पीठ में दर्द के बावजूद सोनू ने कॉन्सर्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'कल रात सरस्वती जी ने मेरा हाथ पकड़ लिया था।'
सेलेब्स ने जल्द ठीक होने की मांगी दुआ
सोनू के पोस्ट पर सुदेश लहरी, सिंगर शान, सुधांशु पांडे, नील नितिन मुकेश, विनीत सिंह सहित कई सेलेब्स ने कॉमेंट किया था और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी थी। शान ने लिखा था, 'मां सरस्वती आपके साथ हैं भाई!!! लेकिन अपने फैंस और अपने प्रोफेशन के प्रति आपके कमिटमेंट के कारण ही मां सरस्वती का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा!!! (मुझे पता है कि आप कई सालों से इस पीठ दर्द से जूझ रहे हैं.. मैंने आपको दर्द में रखा है.. इसलिए मैं कल्पना कर सकता हूं कि यह कैसा रहा होगा..)।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…