Select Date:

अयोध्या से जुड़ी फेक पोस्ट पर सोनू निगम का रिएक्शन:बोले-'इसी गंदगी की वजह से 7 साल पहले ट्विटर छोड़ा था, मुझे पॉलिटिकल कमेंट्स करने का शौक नहीं'

Updated on 07-06-2024 01:37 PM

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम हाल ही में एक बार फिर विवादों में घिर गए थे। 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तो अयोध्या से बीजेपी प्रत्याशी का हारने की काफी चर्चा रही। सोशल मीडिया पर इस हार को लेकर बहस छिड़ गई जिसमें सोनू निगम भी निशाने पर आ गए।

सोनू के नाम से एक फेक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो गई जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोनू ने अब वायरल पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।

सोनू बोले-इसी गंदगी की वजह से छोड़ा था ट्विटर

उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'जो पोस्ट वायरल हुई वो सोनू निगम सिंह के हैंडल से शेयर की गई थी। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा था कि वो शख्स बिहार का है और एक क्रिमिनल लॉयर है। मुझे हैरानी है कि न्यूज चैनल्स समेत अन्य न्यूज प्लेटफॉर्म कंफ्यूज हो गए और बेसिक चेक भी नहीं किया गया। इसी गंदगी की वजह से मैं सात साल पहले ट्विटर छोड़ने पर मजबूर हो गया था। मुझे पॉलिटिकल कमेंट्स करने का शौक नहीं है। मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करने में यकीन रखता हूं। इस घटना से मैं खुद के लिए और अपने परिवार के लिए भी चिंतित हूं।'

इस फेक पोस्ट पर हुआ बवाल

अयोध्या सीट से बीजेपी के हारने के बाद सोनू निगम नाम वाले अकाउंट से पोस्ट की गई जिसमें लिखा था, 'जिस सरकार ने पूरी अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी दी। उसी पार्टी को अयोध्या सीट पर संघर्ष करना पड़ा। शर्मनाक है अयोध्यावासियों! जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुई तो लोगों ने सोनू निगम को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा- 'तुमको गाना गाने का मौका भी मिला? जिनका मकान तोड़ा गया, उनसे कभी मिले हो या फर्जी गाना गाने बैठे हो! तुमको शर्म आनी चाहिए। जब कुछ पता न हो तो गाना नहीं गाना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.