जल्द घटेंगे पेट्रोल-डीजल और सब्जियों के दाम, मोदी सरकार कर रही है बड़ी तैयारी, दूर भागेगी महंगाई
Updated on
18-08-2023 02:40 PM
नई दिल्ली : देश में जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices) घट सकते हैं। साथ ही खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई से भी निजात मिल सकती है। भारत सरकार इस पर काम कर रही है। अधिकारी एक प्लान पर विचार कर रहे हैं। इसमें विभिन्न मंत्रालयों के बजट से करीब 1 लाख करोड़ रुपये को री-अलोकेट किया जाएगा। इस पैसे को फूड और फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए लगाया जाएगा। यह रि-अलोकेशन इस तरह होगा, जिससे सरकार के घाटे का लक्ष्य प्रभावित नहीं हो। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है।
पीएम मोदी ले सकते हैं फैसला
पीएम मोदी आने वाले हफ्तों में यह फैसला ले सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इसमें लोकल गैसोलीन सेल्स पर टैक्स घटाना और खाद्य तेल तथा गेहूं पर आयात शुल्क को कम करना शामिल है। गैसोलीन पर टैक्स कम होगा तो पेट्रोल-डीजल के दाम घट जाएंगे।
बीते साल भी आई थी ऐसी योजना
पिछले साल सरकार की 26 अरब डॉलर की योजना के आने के बाद महंगाई को कंट्रोल करने के लिए इसी तरह के समायोजन का यह लगातार दूसरा साल होगा। इससे पहले, बीते हफ्ते आरबीआई ने रेपो रेट को यथावत रखने का निर्णय लिया था। भारत की ब्याज दर एशिया की सबसे अधिक ब्याज दर में से एक है। सरकार के तेल पर टैक्स घटाने की खबर सामने आने के बाद गुरुवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के शेयरों की शुरुआती गिरावट कुछ कम हुई थी।
चुनाव से पहले महंगाई घटाने का इरादा
पीएम मोदी ने इस हफ्ते देश को संबोधित करते हुए महंगाई से लड़ने का संकल्प लिया था। इसके बाद से अधिकारी इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। जुलाई में खुदरा महंगाई 15 महीनों के उच्च स्तर पर चली गई थी। भारत एक ऐसा देश है जिसमें प्याज और टमाटर की कीमतें सरकारें गिरा देती हैं। मोदी सरकार को कुछ महीनों बाद चुनावों में जाना है। ऐसे में वोटर्स के लिए कीमतों को जल्द नीचे लाना होगा। वहीं, सरकार बजट घाटे को बढ़ाने का जोखिम भी नहीं उठा सकती, क्योंकि इस पर वैश्विक निवेशकों की नजर रहती है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…