जल्द आप हमारी अगली जीत देखेंगे... क्या रूस लौटेंगे वैगनर चीफ? विद्रोह के बाद पहली बार बोले प्रिगोझिन
Updated on
04-07-2023 07:40 PM
मॉस्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ असफल विद्रोह और फिर बेलारूस में शरण, कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम से भरे हफ्ते के बाद आखिरकार वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपने विद्रोह की असफलता के बाद से प्रिगोझिन चुप थे लेकिन अब उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया है। बेलारूस में शरण लेने और हफ्ते भर की चुप्पी के बाद जब प्रिगोझिन बोले तो उन्होंने अपने 'हिंसक विद्रोह' का बचाव किया और इसे 'मार्च टू जस्टिस' बताया। उन्होंने दावा किया कि उनका मिशन 'देशद्रोहियों से लड़ना और समाज को एकजुट करना' था। प्रिगोझिन ने रूस की जनता से वैगनर आर्मी के लिए खड़े होने की अपील की। अपने अनुरोध में उन्होंने कहा, 'हमें आपके समर्थकन की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।' सोमवार के अपने संदेश में उन्होंने कहा, 'आने वाले भविष्य में, मुझे यकीन है कि आप मोर्चे पर हमारी अगली जीत देखेंगे।' प्रिगोझिन ने ये बातें टेलीग्राम पर पोस्ट एक 41 सेकेंड के वॉइस मैसेज में कहीं। 36 घंटे के सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व, दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा और मॉस्को के 200 किमी के भीतर अपने लड़ाकों को भेजने के बाद प्रिगोझिन रूस के 'सबसे बड़े दुश्मन' बन चुके हैं।
लुकाशेंको ने कराया था समझौता
पुतिन ने उनके विद्रोह को 'पीठ में छुरा घोंपना' बताया था और इसकी निंदा की थी। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पुतिन और वैगनर चीफ के बीच समझौता कराया था जिसके तहत प्रिगोझिन और उनके लोग निर्वासन में चले गए थे। 26 जून को टेलीग्राम पर पोस्ट अपने आखिरी बयान में प्रिगोझिन ने कहा कि खून खराबे से बचने के लिए उन्होंने अपने लोगों को बेस पर वापस जाने का आदेश दिया है।
तख्तापलट की अटकलों को किया खारिज
वैगनर चीफ ने तख्तापलट की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि विद्रोह का उद्देश्य 'सरकार को उखाड़ फेंकना' नहीं था बल्कि 'वैगनर के विनाश को रोकने' का प्रयास था। लुकाशेंको ने पुष्टि की कि प्रिगोझिन पिछले मंगलवार को बेलारूस पहुंचे थे। अब लुकाशेंको वैगनर ग्रुप की ताकत और अनुभव का इस्तेमाल अपने सैनिकों के लिए करना चाहते हैं। प्रिगोझिन के ताजा वॉइस मैसेज को Grey Zone नामक टेलीग्राम चैनल ने पोस्ट किया है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…