साउथ कोरियन एक्टर सोंग जे रिम की 39 की उम्र में मौत, अपार्टमेंट में मिली लाश और दो पन्नों का नोट, जांच जारी
Updated on
13-11-2024 01:05 PM
साउथ कोरियन एक्टर सोंग जे रिम का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। 12 नवंबर को उन्हें सियोल के उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया। एक नोट मिला है, लेकिन मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी जांच कर रहे हैं। 14 नवंबर को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। सोंग को 'द मून' जैसे के-ड्रामा के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'एम्ब्रेसिंग द सन' और 'टू वीक्स' में काम किया था।
सियोल के सेओंगडोंग पुलिस स्टेशन के एक बयान के अनुसार, एक्टर सोंग जे रिम 39 साल की उम्र में मृत पाए गए हैं। 12 नवंबर को मीडिया आउटलेट OSEN ने बताया कि सोंग जे रिम को सियोल के सेओंगडोंग में उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। बाद में पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं
रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर दो पन्नों का एक लेटर भी मिला है। ऑनलाइन चल रही अफवाहों ने अटकलों को हवा दी है कि एक्टर ने आत्महत्या की होगी, हालांकि, मौत का सटीक कारण अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने इस तरफ इशारा किया है कि वर्तमान में 'किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं हैं' और उन्होंने बताया कि जांच जारी है।
14 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार
इस बीच कोरियाबू डॉट कॉम की रिपोर्ट बताती है कि सोंग जे रिम का अंतिम संस्कार 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे केएसटी पर येओइडो के श्मशान गृह में होगा। हालांकि, उनके पार्थिव शरीर को कहां दफनाया जाएगा, ये अभी तय नहीं हुआ है।
2009 में शुरू हुआ था करियर
सोंग जे रिम का जन्म साल 1985 में हुआ था। उन्होंने साल 2009 में अपनी फिल्म 'एक्ट्रेसेस' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2012 की ड्रामा 'द मून एम्ब्रेसिंग द सन' में दमदार एक्टिंग के कारण उन्हें पहचान मिली। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, जैसे 'टू वीक्स', 'अनकाइंड लेडीज' और 'क्वीन वू'।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…