नहीं रहे साउथ के मशहूर एक्टर-कॉमेडियन मल्लमपल्ली चंद्र मोहन, इस वजह से हुआ निधन
Updated on
11-11-2023 03:53 PM
साउथ के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन मल्लमपल्ली चंद्र मोहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिवाली के मौके पर एंटरटेनमेंट जगत से ये दुखद खबर सामने आई है। एक्टर का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। इस चलते ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
मल्लमपल्ली चंद्र मोहन का 11 दिसंबर 2023 की सुबह देहांत हो गया। एक्टर ने सुबह 9.45 बजे दम तोड़ दिया। उनका हैदराबाद के जुबली हिल्स के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान ही उन्होंने अंतिम सांसे ली।
मल्लमपल्ली चंद्र मोहन ने करियर की शुरुआत ऐसे की
साउथ सिनेमा में मल्लमपल्ली चंद्र मोहन का बड़ा नाम था। उन्हें तमिलनाडु का सर्वोच्च सम्मान समेत कई बड़े पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 1966 में ‘रंगुला रत्नम’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले चंद्र मोहन ने लगभग 600 फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ यादगार फिल्मों में ‘सुभोदयम’, ‘सिरिसिरी मुव्वा’, ‘संकराभरणम’, ‘सीतामलक्ष्मी’, ‘अल्लूरी सीताराम राजू’, ‘अखारी पोरतम’ और ‘नुव्वु नाकु नाचव’ शामिल हैं।
मल्लमपल्ली चंद्र मोहन का अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि एक्टर का अंतिम संस्कार 13 नवंबर को किया जाएगा। मल्लमपल्ली चंद्र मोहन अपने पीछे परिवार में वाइफ और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का नाम जलंधर है। फिल्ममेकर विश्वनाथ, मल्लमपल्ली के कजिन हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…