मेरठ से सपा विधायक अतुल प्रधान को भारी पड़ा रील बनवाना, वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस!
Updated on
11-10-2023 01:31 PM
रामबाबू मित्तल, मेरठ: मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान को रील्स बनाने का शोक चढ़ गया। उन्होंने दिल्ली रामलीला मैदान जाते समय सैकड़ों समर्थकों के साथ अपनी गाड़ी में फिल्मी फिल्मी अंदाज में रिल्स बनवा डाली। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने विधायक को नोटिस भेज दिया है। वहीं विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा।
सपा विधायक अतुल प्रधान से एनबीटी संवाददाता से बताया कि वो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। तभी उनके आगे चल रहे समर्थकों ने वीडियो बनाते हुए कहा कि गाड़ी की अपर विंडो से बाहर निकल कर हाथ हिलाएं। उन्होंने बस उनकी इच्छा पूरी की। ये कोई गैर कानूनी काम नहीं है। विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी भी तो रील बनवाते हैं, उन्हें तो कोई कुछ नहीं कहता। यहां तक की भाजपा के सांसद सदन में अन्य सांसदों के लिए अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रिल्स के लिए गाड़ियों से लटके
सपा विधायक अतुल प्रधान के साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला चल रहा था। अपने विधायक को रील बनवाता देख उनके समर्थक भी अपनी-अपनी गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर लटक कर विधायक के साथ रील बनवाते नजर आए।
ट्रोल की जा रही रील
सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान की वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई उनसे कॉल कर रील की वजह से भेजे गए दिल्ली पुलिस के नोटिस पर सवाल पूछ रहा है। फिलहाल विधायक की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल की जा रही है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…