225 करोड़ से स्पेशल मेंटिनेंस, हरियाणा में अप्रैल से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सफर होगा आसान
Updated on
30-11-2023 01:19 PM
गुरुग्राम: अगले साल अप्रैल माह से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) के हरियाणा हिस्से में बिना रुके सफर का आनंद वाहन चालक ले पाएंगे। नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस एक्सप्रेसवे के मेन रोड और सर्विस रोड की स्पेशल मेंटिनेंस का काम एक कंपनी को अलॉट किया है। इस कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। धारूहेड़ा के समीप सर्विस रोड को लेकर एनएचएआई अधिकारी टेंशन में हैं। भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया से सीवर का गंदा पानी धारूहेड़ा से होकर सर्विस रोड पर आकर भर जाता है। इससे सर्विस रोड के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा। एनएच-48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा से लेकर हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक करीब 64 किमी लंबी रोड हरियाणा में पड़ती है। एनएचएआई की तरफ से राव होटल से लेकर कापड़ीवास तक सर्विस रोड की मेंटिनेंस का काम शुरू कर दिया है। इस मेंटिनेंस पर करीब 225 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
अभी एक्सप्रेस वे की हालत ठीक नहीं
मौजूदा समय में इस एक्सप्रेसवे की हालत खराब है। खासकर सर्विस रोड पर तो गहरे गड्ढे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद जयपुर जाने के लिए अब अधिकांश वाहन चालक एनएच 48 का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन धारूहेड़ा और भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण अब भी हजारों की संख्या में वाहन चालक रोजाना इस एक्सप्रेसवे पर दौड़ते हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…