Select Date:

SpiceJet के चेयरमैन अजय सिंह पर तिहड़ जेल जाने का खतरा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अल्टीमेटम

Updated on 11-09-2023 02:35 PM
नई दिल्ली: स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइन के चेयरमैन अजय सिंह (Ajay Singh) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) को भुगतान के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है। कोर्ट ने अजय सिंह को पेमेंट का आखिरी मौका देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने 22 सितंबर तक क्रेडिट सुइस को पांच लाख डॉलर की किस्त का भुगतान नहीं किया तो उन्हें तिहाड़ जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही उन्हें 10 लाख डॉलर की डिफॉल्ट अमाउंट का भी भुगतान करने को कहा गया है। क्रेडिट सुइस और स्पाइसजेट के बीच 2015 से कानूनी विवाद चल रहा है। क्रेडिट सुइस ने एयरलाइन पर 2.4 करोड़ डॉलर के बकाये का दावा किया है। इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने 2021 में कंपनी को बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया था और दोनों पक्षों को इसका समाधान निकालने के लिए कहा था।

पिछले साल अगस्त में दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वे मामले को निपटाने के लिए सहमत हो गए हैं। लेकिन इसी साल मार्च में क्रेडिट सुइस ने स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह के खिलाफ अवमानना का मामला दायर किया था। कंपनी सेक्रेटरी और एयरलाइन का कहना था कि कंपनी सेटलमेंट की शर्तों के मुताबिक अपने बकाये का भुगतान करने में नाकाम रही है। 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अजय सिंह के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा, 'हमें सख्त कदम उठाना होगा। अगर आप शट डाउन करते हैं तो हमें परवाह नहीं है। अब बहुत तो उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही कोर्ट ने उन्हें हर सुनवाई पर मौजूद रहने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

स्पाइसजेट का इतिहास

स्पाइसजेट की शुरुआत 1984 में हुई थी। उद्योगपति एस के मोदी ने भारत में प्राइवेट टैक्सी की शुरुआत की। 1993 में इसका नाम एमजी एक्सप्रेस रखा गया लेकिन अगले ही साल यानी 1994 इसका नाम ModiLuft कर दिया गया। साल 2004 में अजय सिंह ने इसका अधिग्रहण कर लिया और इनका नाम रखा स्पाइसजेट। उस जमाने में हवाई जहाज का टिकट बहुत महंगा होता था लेकिन स्पाइसजेट ने कम कीमत पर लोगों को हवाई सफर का मौका दिया। साल 2010 में सन ग्रुप के मारन बंधुओं ने इसमें 37.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। बाद में उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 58.46 फीसदी कर ली। लेकिन कंपनी की वित्तीय स्थिति खराब होने के बाद जनवरी 2015 में उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी अजय सिंह को बेच दी।

लेकिन पिछले कुछ समय से स्पाइसजेट की हालत खराब हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय सिंह कंपनी में 24 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए खरीदार की तलाश में हैं। उनकी स्पाइसजेट में कुल 60 फीसदी हिस्सेदारी है। स्पाइसजेट कोरोना महामारी से पहले वित्तीय समस्या से जूझ रही थी। फंड की कमी के कारण कंपनी के कामकाज पर भी असर हुआ है। विमानों की मरम्मत और रखरखाव के लिए कंपनी के पास फंड नहीं है। हाल में कंपनी के विमानों में तकनीकी गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं। डीजीसीए ने स्पाइसजेट के आधे विमानों के उड़ने पर रोक लगा दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.