भारत के लिए श्रीलंका ने ठुकराया चीन-पाकिस्तान का गैस पाइपलाइन ऑफर, पीएम मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत!
Updated on
08-08-2023 01:38 PM
कोलंबो: श्रीलंका से आ रही एक खबर भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत की तरह है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका की सरकार ने लिक्विड नैचुरल गैस (एलएनजी) की सप्लाई और पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने के लिए चीन-पाकिस्तान को दिए गए एक बड़े टेंडर को कैंसिल करने का फैसला किया है। श्रीलंका के अखबार द संडे टाइम्स की तरफ से बताया गया है कि यह फैसला एलएनजी की खरीद के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर प्रोसेस के जरिए कंसोर्टियम को चुनने के बाद आया है। श्रीलंका की सरकार अब एक भारतीय कंपनी के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
पिछले साल मिली थी मंजूरी पिछले साल अगस्त में बिजली उत्पादन लागत कम करने के लिए चीन-पाकिस्तान एंग्रो कंसोर्टियम को श्रीलंका ने चुना था। सोमवार को देश के बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने एक कैबिनेट पेपर पेश किया। इस पेपर में एलएनजी खरीद प्रक्रिया को रोक दिया गया जो कि चल रही थी। इस प्रक्रिया के तहत फ्लोटिंग स्टोरेज और री-गैसीफिकेशन यूनिट (एफएसआरयू) और इससे जुड़े पाइपलाइन नेटवर्क का विकास शामिल है। भारत और चीन इस समय श्रीलंका में अपना प्रभाव जमाने में लगे हुए हैं।
चीन लगा निवेश बढ़ाने में चीन, श्रीलंका में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भारी निवेश कर रहा है। जबकि भारत एक भरोसेमंद आर्थिक और सुरक्षा भागीदार बना हुआ है। हाल के कुछ सालों दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ी है। चीन की तरफ से हिंद महासागर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिशें जारी है। पिछले दिनों श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारत आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात में वादा किया था कि वह अपनी भूमि का प्रयोग भारत के खिलाफ हरगिज नहीं होने देगा। महत्वपूर्ण था विक्रमसिंघे का दौरा चीनी टेंडर को रद्द करने की यह खबर रानिल विक्रमसिंघे के दो दिवसीय भारत दौरे के एक महीने से भी कम समय बाद आई है। जुलाई में अपनी यात्रा के दौरान, विक्रमसिंघे ने दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय तक टिके रहने वाले रिश्तों से जुड़े हर पहलुओं पर पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की थी। भारत की तरफ से भी विक्रमसिंघे के दौरे को 'बहुत महत्वपूर्ण' बताया गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत-श्रीलंका ने करीबी आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। इन मुद्दों में यह भी शामिल था कि भारत के आर्थिक विकास का फायदा श्रीलंका को कैसे मिल सकता है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…