'श्रीकांत' ने छठे दिन भी करोड़ में की कमाई, 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का ये है हाल
Updated on
16-05-2024 12:51 PM
राजकुमार राव की 'श्रीकांत' बॉक्स ऑफिस पर बारिश की हल्की फुहार बनकर आई है। एक ओर जहां ईद पर रिलीज 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी बड़ी फिल्में भी बुरी तरह पिट गईं, वहीं दृष्टि बाधित श्रीकांत बोला की यह बायोपिक दर्शकों को रिझाने में कामयाब हुई है। फिल्म धीमी गति से ही सही, लेकिन कमाई कर रही है और अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। छह दिनों में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16.45 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है। हालांकि, इसे हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' से भी कड़ी टक्कर मिल रही है।
तुषार हीरानंदानी के डायरेक्शन में बनी 'श्रीकांत' के शोज में बुधवार को भी औसतन 11% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। जबकि रात के शोज में यह संख्या बढ़कर 14% तक गई है। दूसरी ओर, 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' देखने पहुंच रहे दर्शकों की संख्या 'श्रीकांत' से थोड़ी कम (9.07%) है, लेकिन यह फिल्म कमाई अधिक कर रही है। इसकी वजह यह है कि ये फिल्म IMAX और 4DX वर्जन में भी रिलीज हुई है, जहां टिकटों की कीमत अधिक है।
40 करोड़ के बजट में बनी है 'श्रीकांत'
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को रिलीज के छठे दिन 'श्रीकांत' ने 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले इसने 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन अब छह दिनों में 16.45 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है, इसलिए यदि यह इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रहती है और वीकेंड पर जोर लगाती है तो अपने तीसरे वीकेंड तक बजट से आगे निकलकर मुनाफा कमाने लगेगी।
'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का कलेक्शन
दूसरी ओर, 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' फ्रेंचाइजी की 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने छठे दिन भारत में 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने छह दिनों में कुल 17.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1200 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े को पार कर चुकी है।
शुक्रवार को रिलीज हो रही श्रेयस तलपड़े की 'कर्तम भुगतम'
'शैतान' की सक्सेस के बाद से ही बॉक्स ऑफिस का हाल बुरा है। दो महीने से किस भी फिल्म ने बंपर कमाई नहीं की है। हां, इस बीच छोटे बजट की फिल्मों ने जरूर मुनाफा कमाकर हिट का टैग ले लिया है, लेकिन छप्परफाड़ कमाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है। आगामी शुक्रवार, 17 मई को भी सिर्फ एक फिल्म 'कर्म भुगतम' रिलीज हो रही है। यह श्रेयस तलपड़े की फिल्म है, जिससे बहुत ज्यादा कमाई की उम्मीद नहीं है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…