स्कूल न जाने पर गर्म रॉड से दाग दिया, हत्यारे मां-बाप की यह करतूत कंपा देगी
Updated on
14-08-2023 03:59 PM
भुवनेश्वर: एक नन्हीं सी जान के दुनिया में आने के बाद हर मां-बाप और परिवार वाले उसे सीने से लगाकर रखते हैं। यहां तक कि अगर बच्चे को कोई खरोंच भी लग जाएं तो माता-पिता का कलेजा कांप उठता है। क्या आपने किसी ऐसी हैवानियत सुनी या देखी है जो अपनी ही औलाद को सलाखों से दाग दे। दरअसल ऐसा ही मामला ओडिशा से सामने आया है, जहां सौतेली मां के कान भरने पर आपा खोए बाप ने 12 साल के बच्चे को गर्म लोहे की रॉड से दाग दिया। पुलिस के मुताबिक बच्चा चार दिनों से स्कूल नहीं गया था।
सौतेली मां ने ही स्कूल जाने से किया था मना
घटना बालीपाटा पंचायत के हतियानाली गांव की बताई गई है। छेंदीपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी राजेश सतपथी के अनुसार , पहली पत्नी की मौतके बाद सुभाष ने मंजुलता से शादी की। पहली पत्नी से उनका एक बेटा है। दूसरी बीवी और सौतेली मां ने बच्चे को स्कूल न जाने के लिए कहा था, जिसके चलते वह पिछले चार दिनों से घर पर ही रह रहा था। बुधवार को सुभाष ने उसे घर पर पाया और पूछा कि वह स्कूल में क्यों नहीं जा रहा। मंजुलता ने स्पष्ट रूप से सुभाष को बताया कि बच्चा पिछले चार दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। इससे गुस्साए सुभाष ने बच्चे की पिटाई की, जिसके बाद फिर उसे गर्म लोहे की रॉड से चार जगह दाग दिया।
दादी ने बच्चे को बचाया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबि बच्चे को उसकी दादी ने बचाया। इसके बाद दादी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। शनिवार को जिला चाइल्डलाइन के अधिकारी बच्चे को ले गए और उसे बाल कल्याण आयोग के समक्ष पेश किया, जहां से उसे आश्रय गृह भेज दिया गया। वहीं मां बाप की इस कायराना हरकत के चलते पुलिस ने दंपती सुभाष प्रधान और मंजूलता प्रधान को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…