ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद गमगीन हुए स्टार्स, सलमान से Jr NTR तक ने जताया दुख
Updated on
03-06-2023 08:07 PM
ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसकी वजह से भीषण हादसा हो गया। इस ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 238 लोगों की जान जाने की खबर है और करीब 900 लोग घायल हुए हैं। इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। फिल्मी हस्तियां भी गमगीन हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रही हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी सहित कई हस्तियों ने पोस्ट शेयर किया है।
सलमान खान ने जताया दुख सलमान खान ने ट्वीट किया, 'दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से घायलों और परिवारों को रक्षा और शक्ति प्रदान करें।'
किरण खेर ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर ने लिखा, 'ओडिशा के बालासोर में हुए विनाशकारी ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'
जूनियर एनटीआर ने किया ट्वीट
जूनियर एनटीआर ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'दुखद रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। मेरे विचार इस विनाशकारी घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ हैं। इस कठिन समय में उनके आपपास शक्ति और समर्थन रहे।'
विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने इस हादसे को शर्मनाक बताया। उन्होंने सवाल पूछते हुए ट्वीट किया, 'दुखद और बेहद शर्मनाक। इस समय में 3 ट्रेनें कैसे शामिल हो सकती हैं? कौन जवाबदेह है? सभी परिवारों के लिए प्रार्थना। शांति।'
भयावह मंजर देख दहला अक्षय का दिल
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने इस हादसे को शर्मनाक बताया। उन्होंने सवाल पूछते हुए ट्वीट किया, 'दुखद और बेहद शर्मनाक। इस समय में 3 ट्रेनें कैसे शामिल हो सकती हैं? कौन जवाबदेह है? सभी परिवारों के लिए प्रार्थना। शांति।' सनी देओल ने भी जताया दुख
एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर हेल्पलाइन नंबर्स की लिस्ट शेयर की है। वहीं, वरुण धवन ने हादसे की फोटो शेयर कर दुख जताया है। सनी देओल ने ट्वीट किया, 'ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। चिरंजीवी ने की खास अपील
साउथ के फेमस एक्टर चिरंजीवी ने लिखा, 'ओडिशा में दुखद कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना और जनहानि से पूरी तरह से स्तब्ध! मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए बहुत दुखी है। मैं समझता हूं कि जीवन बचाने के लिए ब्लड यूनिट की तत्काल मांग है। आस-पास के क्षेत्रों में हमारे सभी फैंस और नेक लोगों से अपील करता हूं कि वे जीवन रक्षक ब्लड यूनिट को दान करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें। #बालासोर ट्रेन हादसा'
सोनू सूद ने दिल टूटने वाले इमोजी के साथ हादसे की फोटो शेयर की है
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…