Select Date:

'स्टीफन फ्लेमिंग डमी कोच, धोनी ने जितवाई सभी ट्रॉफी', बड़ा दावा करने वाले को CSK बनाने जा रहा हेड कोच?

Updated on 13-07-2026 01:34 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा बदलाव हो गया है। साल 2009 से हेडकोच की भूमिका निभा रहे स्टीफन फ्लेमिंग के साथ फ्रेंचाइजी ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। सीएसके की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेमंग बदानी येलो आर्मी के नए कोच के रूप में नजर आ सकते हैं। हेमंग ने पिछले सीजन में फ्लेमिंग की खिलाफत में बयान देते हुए कहा था कि सीएसके ने आईपीएल में सब कुछ एमएस धोनी के दम पर जीता है।

हेमंग बदानी ने स्टीफन फ्लेमिंग के खिलाफ दिया था बयान

हेमंग बदानी ने एक इंटरव्यू के दौरान स्टीफन फ्लेमिंग की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा, अगर फ्लेमिंग इतने बड़े कोच हैं तो उन्होंने IPL के अलावा कहीं और जीत क्यों हासिल नहीं की? उन्होंने SA20, द हंड्रेड और बिग बैश लीग में फ्लेमिंग के कार्यकाल का जिक्र करते हुए यह बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा, 'CSK धोनी की वजह से जीत रही है। धोनी ही मुख्य व्यक्ति हैं, अगर कोई कहता है कि फ्लेमिंग एक अच्छे कोच हैं तो मैं इससे सहमत नहीं हूं।'
अब हेमंग बदानी के स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस करने की खबर आने के बाद यह वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

स्टीफन फ्लेमिंग ने विदाई पर दिया बयान

स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स से अपनी विदाई पर भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा, 'खेल की दुनिया में 18 साल का समय बहुत लंबा होता है और मैं यहां से सिर्फ आभार के साथ जा रहा हूं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे खास अनुभव रहा है। हमने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है। हमने साथ मिलकर यादगार जीत हासिल कीं, मुश्किल पलों का सामना किया और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। CSK हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।'

स्टीफन फ्लेमिंग के कार्यकाल में CSK ने जीती 7 ट्रॉफी

आईपीएल की शुरुआत से ही स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए थे। पहले सीजन में 10 मैच खेलने के बाद अगले संस्करण से उन्हें कोच की भूमिका सौंप दी गई। फ्लेमिंग के कार्यकाल में सीएसके ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता। इसके अलावा 2 बार चैंपियंस लीग ट्रॉफी के भी विजेता रहे। फ्लेमिंग की गिनती लीग के सबसे सफल कोच में की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
 16 July 2026
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
 16 July 2026
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
 16 July 2026
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
 16 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
 16 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
 15 July 2026
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
 15 July 2026
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
 15 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…
Advt.