सौतेली मां किरण राव ने किया KISS तो फातिमा का दिखा अतरंगी अवतार, इरा खान ने पोस्ट की 10 मजेदार फोटोज
Updated on
03-06-2023 08:03 PM
आमिर खान और किरण राव भले अलग हो गए हैं लेकिन साथ में अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। इस बार किरण राव बेटी इरा खान के साथ नजर आई हैं। उसकी तस्वीर खुद इरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इसमें उनके साथ मंगेतर नूपुर शिखारे, कुछ अन्य दोस्त के साथ-साथ चचेरे भाई भी दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, सौतेली मां किरण राव के अलावा फातिमा सना शेख को भी सफेद बालों वाली बड़ी विग पहने नजर आ रही हैं।
आमिर खान और फातिमा सना शेख का नाम अक्सर जुड़ता आ रहा है। जब किरण राव से एक्टर अलग भी हो रहे थे तो लोगों ने फातिमा को ही उसका जिम्मेदार बताया था। हालांकि बावजूद इसके इन्होंने उन बातों का असर अपनी दोस्ती पर पड़ने नहीं दिया। कुछ दिन पहले वह दोनों ग्राउंड में खेलते हुए दिखाई दिए थे। अब एक्ट्रेस उनकी बेटी और दूसरी पत्नी के साथ समय गुजारते हुए दिखाई दी है।
इरा खान ने पोस्ट की फोटोज
इरा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मई महीने की तस्वीरें। मुझे कम गर्मी ज्यादा आम चाहिए।' ज्यादातर तस्वीरों में ईरा, नूपुर और उनके दूसरे दोस्त इंडोर गेम खेलते दिख रहे हैं। उनकी और नूपुर की सोलो तस्वीरें भी हैं। तस्वीरों में फातिमा सना को काले रंग की शर्ट और शॉर्ट्स में बड़ी विग पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक तस्वीर में आमिर खान की दूसरी पूर्व पत्नी किरण, इरा के गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं।
इरा के पोस्ट पर सना का रिएक्शन
फातिमा ने इरा के इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'हाहाहा वो विग!' इरा के चचेरे भाई और अभिनेता जैन मैरी खान ने भी उनकी ड्रेस की तारीफ की है। लिखा है, 'आई लव यू। और वह डेज़ी ड्रेस कितनी प्यारी है!' इतनी मजेदार तस्वीरों पर फैन्स ने भी अपना रिएक्शन दिया। और इन सभी फोटोज को खूबसूरत बताया।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…