शेयर बाजार को लगी इजरायल-हमास युद्ध की नजर, एक झटके में 4 लाख करोड़ स्वाहा
Updated on
10-10-2023 01:55 PM
मुंबई : मिडिल ईस्ट में जारी हिंसा के चलते पश्चिम एशिया में अचानक तनाव बढ़ा और इसका असर इसका असर भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में देखने को मिलने लगा। सोमवार को इंडेक्स में बिकवाली दबाव दिखा और बाजार लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 483.24 अंक की भारी गिरावट के साथ 65,512.39 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Nifty में भी 156.65 अंक की गिरावट के बाद 19,496.85 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी 1% से अधिक का गोता लगाया। इस भारी गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे से ऑइल कंपनियों पर असर दिखा। BPCL के शेयर में 2.35% फिसला। सेंसेक्स की कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 2.05 प्रतिशत की गिरावट रही। हालांकि IT Ḥसेक्टर की HCL और TCS क्रमशः 1.02% और 0.47% की बढ़त रही। HUL में भी 0.32% की तेजी रही। मार्केट एक्सपर्ट प्रमीत ब्रहृभट्ट ने बताया कि क्रूड की कीमतों में इजाफा और शेयर बाजार में दिखाई दे रही गिरावट एक ट्रिगरिंग इवेंट है। अचानक बने टेंशन से नी-जर्क रिएक्शन आया है। इस वॉर का इफैक्ट कुछ दिनों में समान्य हो जाएगा। ईरान पर पहले ही सेंक्शन लगे हुए हैं और अभी सऊदी का इन्वॉलमेंट नहीं दिख रहा।
'रिटेल निवेशक क्या करें'
IIFL Securities के संजीव भसीन का कहना है कि मार्केट की वॉलेटिलिटी दो दिन में सेटल हो जाएगी, लेकिन निवेशकों को FII आउटफ्लो पर नजर रखनी चाहिए। रिटेल निवेशक अच्छे क्वॉलिटी स्टॉक में बने रहें। निवेशक मेक्रो इकोनॉमिक डेटा जैसे इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग के आंकड़े और महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखें। एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट डे ने कहा कि निफ्टी के 19,700 का स्तर पार करने तक बाजार में 'बढ़त पर बिकवाली' का रुख बना रह सकता है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…