Select Date:

शेयर बाजार फिर उफान पर, क्या यही है लार्ज कैप में निवेश का सही समय

Updated on 12-09-2023 06:57 PM
मुंबई: आज लगातार सातवां सत्र है, जबकि शेयर बाजार में तेजी है। इन दिनों शेयर बाजार में स्मॉल (Small Cap) और मिड कैप (Mid Cap) म्यूचुअल फंड में प्रदर्शन को लेकर घमासान चल रहा है। कभी किनारे बैठकर मजा ले रहे लार्ज कैप फंड्स भी अब प्रदर्शन की लड़ाई में उतर गए हैं। तभी तो लगभग एक साल से लार्ज कैप फंड दोहरे अंकों में रिटर्न देकर बेंचमार्क (Benchmark Return) को पीछे छोड़ रहे हैं।

क्या होता है लार्ज कैप और कैसा है इसका प्रदर्शन

लार्ज कैप म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से ब्लू चिप कंपनियों में निवेश करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में उनका प्रदर्शन सुस्त रहा है। लेकिन बीते एक साल में एक तिहाई से अधिक लार्ज कैप फंडों ने रिटर्न देने में संबंधित बेंचमार्क को पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान जिन फंडों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, उसमें निप्पॉन लार्ज कैप फंड (Nippon Large Cap Fund) ने एक साल में 20.07% का रिटर्न दिया था। इसी अवधि में एचडीएफसी टॉप 100 (HDFC Top 100) स्कीम ने 16.60% और एडलवाइस लार्ज कैप 14.90% का रिटर्न देकर लार्ज कैप में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में बना हुआ है।

लार्ज कैप कंपनियां बाजार की लीडर


एडवाइजर खोज के को-फाउंडर द्वैपायन बोस कहते हैं कि लार्ज कैप फंडों में निवेश अच्छा आइडिया है क्योंकि ये फंड ट्रैक रिकॉर्ड, मजबूत बिजनेस मॉडल और अच्छी विकास योजना वाली बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं। इसके अलावा, लार्ज कैप कंपनियां अपने क्षेत्र में बाजार की लीडर होती हैं। हालांकि, इसके बावजूद निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने 3 साल में अपने बेंचमार्क से 6% ज्यादा यानी 27.08% का रिटर्न दिया है। इसी अवधि में इसकी तुलना में एचडीएफसी टॉप 100 और एडलवाइस लार्ज कैप ने क्रमशः 24.74% और 22.07% का रिटर्न दिया है।

इस फंड का मजबूत प्रदर्शन क्यों


आपके मन में सवाल उठ सकता है कि लार्ज कैप म्यूचुअल फंडों ने मजबूत प्रदर्शन क्यों किया है? इसके तीन बुनियादी कारण हैं। फंड प्रबंधक लार्ज कैप क्षेत्र में सुधार से ज्यादा वृद्धि वाले फार्मा शेयरों पर मजबूत फोकस कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी सेक्टर पर ये अंडरवेट रहते हैं। महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और खपत में तेज बढ़ोतरी ने भी लार्ज कैप शेयरों को बढ़ावा दिया है। तीसरा कारण मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश है जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। लार्ज कैप म्यूचुअल फंड को अपने फंड का 80% हिस्सा बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 100 कंपनियों में निवेश करना होता है। बाकी 20% फंड निवेश फंड मैनेजर अपने हिसाब से कर सकते हैं। इस हिस्से को स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों में निवेश किया जा सकता है। फंड प्रबंधकों की सलाह है कि इस समय लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में निवेश करने का बेहतरीन समय है, क्योंकि यह कैटेगरी वापस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। निवेशक मध्यम से लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन पर भरोसा कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.