इजरायल को हथियार सप्लाई बंद करो... जिनपिंग और पुतिन के सामने सऊदी प्रिंस की अमेरिका को दो टूक, बताया विवाद का हल
Updated on
22-11-2023 01:22 PM
तेल अवीव: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने इजरायल के खिलाफ एक सख्त कदम उठाने की मांग की है। मंगलवार को एक असाधारण ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्राउन प्रिंस ने बोलते हुए सभी देशों से इजरायल को हथियार निर्यात बंद करने का आग्रह किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ब्रिक्स की एक वर्चुअल मीटिंग की मेजबानी की गई। मीटिंग में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी थे। इस मीटिंग का उद्देश्य इजरायल-हमास संघर्ष को लेकर एक आम प्रतिक्रिया तैयार करना है।
इसके अलावा MBS ने कहा सऊदी अरब 1967 की सीमाओं के आधार पर फिलिस्तीन की स्थापना की मांग करता है। यह गंभीर और व्यापक शांति प्रक्रिया के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, 'सऊदी अरब की स्थिति स्थिर और दृढ़ है। दो देश समाधान से जुड़े इंटरनेशनल निर्णयों को लागू करने के अलावा फिलिस्तीन में सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने का कोई रास्ता नहीं है।' इसके अलावा उन्होंने गाजा पर हो रहे हमलों की आलोचना करते हुए रोकने की मांग की।
इजरायल पर भड़के प्रिंस
उन्होंने कहा कि गाजा में होने वाले अपराध को सभी मिल कर रोक सकते हैं। इसके अलावा सऊदी प्रिंस ने गाजा पट्टी से फिलिस्तीनियों के जबरन विस्थापन पर अपनी अस्वीकृति जाहिर की और यहां के हालात सुधारने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। 7 अक्टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा पर हमला शुरू कर दिया। शुरुआत के कई दिनों तक इजरायल की ओर से बम बरसाए जाते रहे। वहीं अब इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में 13,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
मानवाधिकार के दोहरे मापदंड
फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर MBS ने दोहरे मापदंड की ओर इशारा किया। उन्होंने फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ अत्याचारों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'हम एक मानवीय त्रासदी का सामना कर रहे हैं, जो इजरायल के मामले में यूएम और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विफलता की गवाही देता है। यह एक ऐसा मामला है, जो दोहरे मानकों को दिखाता है।' इसके अलावा उन्होंने इस्लामिक देशों से गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए कार्रवाई की मांग की है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…