Select Date:

'स्त्री2' ने 50 दिनों में की छप्पर फाड़ कर कमाई, जानें गुरुवार को कितनी हुई आमदनी

Updated on 04-10-2024 01:09 PM
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी फिल्म 'स्त्री 2' को रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो चुके हैं। सिनमेघारों में फिल्म का इतने लंबे समय तक टिक पाना भी अपने आपमें बड़ी बात है। अमर कौशक निर्देशित ये हॉरर कॉमेडी फिल्म इतने लंबे समय तक टिकी भी और कमाकर दिखा भी दिया। करीब 50 करोड़ के बेहद मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि आपकी कहानी में दम हो तो दर्शकों की सिनेमाघरों तक खींच पाना कोई मुश्किल काम नहीं।

इस फिल्म ने 'जवान', 'पठान', 'आरआरआर' से लेकर 'बाहुबली 2' जैसी फिल्मों को टक्कर दे दी है। 'स्त्री 2' ने पहले दिन से ही जो रेकॉर्ड बनाया है वो अब तक जारी है। फिल्म ने जहां गांधी जयंती के हॉलीडे पर खूब फायदा कमाया, वहीं अगले दिन यानी गुरुवार को कलेक्शन में तेजी से कमी आती दिखी।

'स्त्री 2' ने 50वें दिन 45 लाख की कमाई की है


इसने 2 अक्टूबर को करीब 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो गुरुवार को 50 लाख तक भी नहीं पहुंच सकी। हालांकि, अगर फिल्म की तुलना 'RRR' से करें तो हिन्दी में 'स्त्री 2' अब भी आगे है। 'RRR' ने 50-56 दिनों के बीच यानी कुल 6 दिनों में लगभग 80 लाख रुपये की कमाई हिन्दी में की थी। वहीं 'स्त्री 2' ने 50वें दिन 45 लाख की कमाई की है।

वर्ल्डवाइड अब तक 840 करोड़ रुपये का कलेक्शन


Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 50वें दिन करीब 45 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 591.90 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक करीब 840 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। विदेशों में फिल्म ने 134.00 करोड़ के आसपास कमाई की है जबकि इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 706 करोड़ के आसपास रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.