भारत में तगड़ी एडवांस बुकिंग, थिएटर्स में लंबी कतार, ओपनिंग डे पर होगी झामफाड़ कमाई
Updated on
26-07-2024 02:02 PM
साल 2024 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल पहली छमाही में बहुत अच्छा नहीं रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में यहां तक कि हॉलीवुड की भी अधिकतर फिल्में बुरे दौर से गुजरी हैं। लेकिन शुक्रवार को रिलीज हुई 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने बंपर कमाई की आस जगाई है। इस साल 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' को छोड़कर बाकी की हॉलीवुड फिल्में भारत में 100 करोड़ का नेट कलेक्शन नहीं कर पाईं। लेकिन साल की दूसरी छमाही में हालात बदलने की उम्मीद है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की Deadpool & Wolverine की तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई है। यह फिल्म 26 जुलाई को ओपनिंग डे पर भारत में नई इबारत लिखने की तैयारी में है।
रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की जोड़ी को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिए मार्वल के फैंस उतावले हैं। दर्शकों की बेसब्री का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले भारत में इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 12.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। sacnilk के मुताबिक, ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग से 4,25,696 टिकटों की बिक्री हुई है। दिलचस्प है कि अंग्रेजी और हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू में भी जबरदस्त क्रेज दिख रहा है।
सुबह के शोज में दिखी भीड़, 3000 स्क्रीन्स पर हुई है रिलीज
शॉन लेवी के डायरेक्शन में बनी 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' को भारत में 3000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने हाल के दिनों में मार्वल की किसी भी फिल्म से अधिक कमाई की है। हालांकि, फिल्म को सेंसर बोर्ड ने एडल्ट रेटिंग (A) दी है, जिस कारण दर्शकों की संख्या में थोड़ी कमी आ सकती है। लेकिन जिस तरह से 12.06 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई है, साफ है कि करीब इतनी ही स्पॉट बुकिंग के भी आसार हैं। 'डेडपूल 3' के सुबह के शोज में भी सिनेमाघरों में 15-20% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। ऐसे में शाम और रात के शोज में दर्शकों की भीड़ उमड़ेगी इसकी भी गारंटी है।
ओपनिंग डे पर भारत में 25-30 करोड़ कमाएगी 'डेडपूल एंड वुल्वरीन'
भारत में मार्वल स्टूडियो की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में अनुमान यही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर भारत में 25-30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने का दम रखती है। जबकि यदि दर्शकों को फिल्म पसंद आती है तो यह फिल्म वीकेंड में ही 100 करोड़ के आसपास कमाई कर लेगी। विदेशों में भी फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग हुई है। ऐसे में आसार यही दिख रहे हैं कि यह ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ की ओपनिंग के संकेत हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…